फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2024: रील पर रोक...आस्था, परंपरा और रीति रिवाजों को चोट न पहुंचाने की अपील

Sat, 18 May 2024 12:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 May 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Ban on making reels in Chardham complex Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चारोंधामों के परिसर में रील बनाने पर रोक सरकार का सही और व्यावहारिक निर्णय है। उन्होंने यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने को राज्य की आर्थिकी के लिए सुनहरा अवसर बताया।



कहा, यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सबकी सहभागिता बेहद जरूरी है। कहा, सीएम पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह ग्राउंड जीरो पर जाकर यात्रियों से फीड बैक ले रहे हैं। यह आमजन और श्रद्धालुओं में उत्साह भरने वाला कदम है।

कहा, साल-दर-साल तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या प्रदेश की आर्थिकी के लिए सुनहरा अवसर है।लिहाजा सरकार के साथ हम सभी सवा करोड़ देवभूमिवासियों का भी दायित्व है कि राज्य की मेहमाननवाजी की शानदार तस्वीर लेकर श्रद्धालु जाएं।

Chardham yatra 2024 Ban on making reels in Chardham complex Uttarakhand News in hindi
फूलों से सजे धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके लिए सबसे जरूरी है कि सड़क, आवास, पानी, स्वास्थ्य, खानपान, संचार आदि की व्यवस्था दुरुस्त हो। उसके लिए धामों की क्षमता के अनुसार ही लोगों को वहां पहुंचना भी जरूरी है।

Chardham yatra 2024 Ban on making reels in Chardham complex Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऐसा करने में तात्कालिक रूप से स्थानीय व्यावसायियों को कुछ नुकसान नजर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Ban on making reels in Chardham complex Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लेकिन, धीरे-धीरे यात्रा आगे बढ़ने पर बड़े लाभ के रूप में उन्हें स्थायी रूप से प्राप्त होने वाला है। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति न देने के फैसले का उन्होंने स्वागत किया। यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अन्य लोगों की आस्था, परंपरा एवं रीति रिवाजों को चोट पहुंचाने वाला कोई कृत्य न करें।

ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: घर से दो सौ मी दूर झाड़ियों में मिला मासूम का शव, मां के सामने उठाकर ले गया था गुलदार

विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Ban on making reels in Chardham complex Uttarakhand News in hindi
Gangotri - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यदि ऐसा कहीं कुछ नजर आता है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। भट्ट ने विपक्ष से भी सहयोग की अपील की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed