फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी तो गुस्से से भर गए कांग्रेसी विधायक, फिर धरने पर बैठकर खाने लगे मूंगफली

Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Congress mla protest during uttarakhand assembly session and eat Peanut
कांग्रेसी विधायक

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को विपक्ष सदन से नदारद रहा। कांग्रेस विधायक करन माहरा की गाड़ी पुलिस कर्मियों ने विधानसभा के गेट पर रोक दी। माहरा के पहचान बताने पर भी उनसे पास मांगा गया तो वह भड़क गए। 

Congress mla protest during uttarakhand assembly session and eat Peanut
कांग्रेसी विधायक

कुछ ही देर में उनके समर्थन में सभी कांग्रेसी विधायक गेट पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। वहीं कुछ देर बार वे वहां बैठकर मूंगफली खाने लगे। उधर, पुलिस के माफी मांगने और दो कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने के बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया। 

Congress mla protest during uttarakhand assembly session and eat Peanut
कांग्रेसी विधायक

इसके बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन की कार्यवाही 7 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस ने उसमें हिस्सा नहीं लिया। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत और मंत्री मदन कौशिक ने धरने पर बैठे विपक्ष को मनाने की भरपूर कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress mla protest during uttarakhand assembly session and eat Peanut
कांग्रेसी विधायक

विपक्ष की मांग पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन दोपहर 1.10 बजे दूसरे दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया गया। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रीतम सिंह के साथ बैठक बेनतीजा रही। 

विज्ञापन
Congress mla protest during uttarakhand assembly session and eat Peanut
कांग्रेसी विधायक

विपक्ष दोनों पुलिस कर्मचारियों के निलंबन पर अड़ा रहा। आखिर शाम सवा चार बजे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने विधायक करन माहरा से माफी मांगी, जिसके बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed