{"_id":"5c057675bdec2241a533b682","slug":"muslims-prayed-namaz-in-lord-shiva-temple-in-bulandshahr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों को नहीं मिली जगह तो पुजारी ने खोल दिए शिवमंदिर के द्वार, अकीदतमंदों ने परिसर में पढ़ी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों को नहीं मिली जगह तो पुजारी ने खोल दिए शिवमंदिर के द्वार, अकीदतमंदों ने परिसर में पढ़ी नमाज
Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर में नमाज पढ़ते अकीदतमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक ओर जहां राजनीति लोगों को कौम में बांटकर मानवता की दीवार खड़ी करती दिखाई देती है, वहीं यूपी के बुलंदशहर के समीप मंदिर के पुजारी ने मुस्लिम भाइयों को मंदिर परिसर में नमाज पढ़वाकर एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की है। राम-रहीम को एकसूत्र में पिरोने वाले इस वाकये में शामिल रहे क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग पुजारी के व्यवहार की तारीफ करते नहीं अघा रहे हैं।
2 of 5
मंदिर में नमाज पढ़ते अकीदतमंद
मजहबी कार्यक्रम इज्तमा में जाते समय घटित इस वाकये की चर्चा हर ओर है। सोशल मीडिया पर भी मंदिर में नमाज की फोटो जमकर वायरल हो रही है। नारसन क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी अय्यूब अंसारी ने बताया कि वे शनिवार को 10-15 लोगों के साथ एक ट्रक में बैठकर बुलंदशहर में आयोजित इज्तमा में शामिल होने जा रहे थे।
3 of 5
अय्यूब अंसारी
जैसे ही दोपहर के समय वे जैनपुर गांव के समीप पहुंचे तो उनका ट्रक जाम में फंस गया। तब तक दोपहर की नमाज का समय हो गया था। लिहाजा उनका दल सड़क के पास स्थित एक शिव मंदिर के आसपास नमाज के लिए जगह तलाशने लगा। इसी दौरान मंदिर के पुजारी की नजर उन पर पड़ी। पुजारी ने उनसे पूछा तो उन्होंने अपने मन की बात बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिर में नमाज
इस पर पुजारी ने कहा कि आप चिंता न करें और मंदिर परिसर में ही नमाज अदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं पुजारी और ग्रामीणों ने वजू के लिए पानी की व्यवस्था भी कराई। इसके बाद इन लोगों ने मंदिर के परिसर में नमाज अदा की। ग्रामीणों ने मुस्लिम भाइयों को खाने की चीजें और पानी भी दिया।
विज्ञापन
5 of 5
मंदिर में नमाज पढ़ते अकीदतमंद
अय्यूब अंसारी ने बताया कि उनके साथ दल में मंगलौर के सलमान और अमजद भी थे। अय्यूब ने फोन पर अमर उजाला से बताया कि जैनपुर के ग्रामीणों के इस भाव ने उनका दिल जीत लिया है। पुजारी समेत ग्रामीणों ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की है। इज्तमा में जा रहे मुस्लिम भाइयों को खाना पानी देकर मानवता का सर ऊंचा किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।