फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी देखने को मसूरी में पर्यटकों की बंपर भीड़, लगा 10 किमी लंबा जाम

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
heavy rush in mussoorie
traffic - फोटो : amar ujala

पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानियों का सैलाब उमड़ा पड़ा। रविवार को छुट्टी के दिन उमड़ी भारी भीड़ के चलते नगर में सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के आसपास मसूरी झील-गज्जी बैंड से बाटा घाट तक करीब दस किमी लंबा जाम लगा।


 

heavy rush in mussoorie
traffic

पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे। भीषण जाम से कुछ सैलानी बिना बर्फबारी का आनंद लिए वापस लौट गए। उधर, लाल टिब्बा, जॉर्ज एवरेस्ट, कंपनी बाग और हाथी पांव आदि ऊंचाई वाले इलाके सैलानियों से गुलजार रहे। दिनभर यहां पर्यटकों ने बर्फ से अठखेलियां कीं। कड़कड़ाती ठंड में भी बर्फबारी की तमन्ना रखे सैलानियों के हौसले बुलंद थे।
 

heavy rush in mussoorie
traffic

मसूरी में जाम के कारण रविवार को अधिकांश पर्यटकों ने धनोल्टी की ओर रुख किया। लेकिन बुरांसखंडा के आगे भारी बर्फबारी के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। नगर के चारों और जाम के झाम से लोग परेशान रहे। यातायात दुरुस्त करने में पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। बीते दिन मसूरी और आसपास ही पहाड़ियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। खबर लगते ही बीते दिन से ही पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया था। बीती रात करीब एक बजे तक मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहनों की आवाजाही देखी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rush in mussoorie
traffic

वीकेंड के चलते रविवार को भी भारी संख्या में पर्यटक उमड़े। हालांकि, माल रोड पर अपेक्षाकृत कम वाहन नजर आए। लाल टिब्बा में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दो बजे लाल टिब्बा जाने वाले वाहनों का रुख बाटा घाट की ओर कर दिया। वहीं, किंग क्रेग से लाइब्रेरी और कंपनी बाग रोड पर जाम लगता रहा। हाथी पांव और पार्क इस्टेट में भी काफी सैलानी पहुंचे। वाहनों का सबसे अधिक दबाव मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग पर रहा। बाटा घाट में यातायात सुचारु कराने को कोतवाल बीडी जुयाल खुद मोर्चा संभाल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed