फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20: बांग्लादेश-अफगानिस्तान का मैच, लेकिन छा गए Dhoni और Virat, यहां जानिए पूरा माजरा

Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
In Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun Dhoni and virat t shirt rock
t20

रविवार को देहरादून में  टी20 मैच जरूर बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच शुरू हुआ हो, लेकिन मैच में धोनी और विराट भी खूब छा गए। आगे जानिए कैसे...




 

In Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun Dhoni and virat t shirt rock
t20

बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच हुए पहले टी-20 मुकाबले के लिए प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर शाम तक स्टेडियम के बाहर काउंटरों पर टिकट लेने वालों की भीड़ लगी रही। लोगों का कहना था कि देहरादून में पहली बार क्रिकेट का इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। ऐसे में हम इस अवसर को गंवाना नहीं चाहते हैं।

In Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun Dhoni and virat t shirt rock
t20

बेशक मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुआ हो, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकतर लोगों ने दुकानों से धोनी की 7 नंबर जर्सी खरीदी। इसके अलावा विराट और रोहित शर्मा की जर्सी भी खूब बिकी। दर्शक टोपियां और सीटी आदि के साथ मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun Dhoni and virat t shirt rock
t20

बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहले टी-20 मैच के दौरान शाम 5.30 बजे से स्टेडियम में लोगों का प्रवेश शुरू हुआ। रात करीब नौ बजे तक लोग स्टेडियम पहुंचे। हालांकि अधिकतर लोगों ने मैच शुरू होने से पहले अपनी सीट ले ली थी। लोगों ने मैच शुरू होते ही खूब सीटियां और तालियां बजाई।

विज्ञापन
In Afghanistan and Bangladesh T20 Match in dehradun Dhoni and virat t shirt rock
t20

देहरादून में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी उत्साहित दिखे। मैच देखने वालों में सर्वाधिक संख्या युवाओं की रही। इसके अलावा रविवार को छुट्टी होने के कारण कई लोग परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed