{"_id":"617439eb9a0fea3ebf30e98a","slug":"karwa-chauth-2021-heavy-crowd-in-uttarakhand-market-till-late-night-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2021: उत्तराखंड के बाजारों में सुबह से रात तक उमड़ी रही भीड़, चारों तरफ दिखी रौनक, तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2021: उत्तराखंड के बाजारों में सुबह से रात तक उमड़ी रही भीड़, चारों तरफ दिखी रौनक, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रविवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। व्रत को लेकर उत्तराखंड के बाजारों में शनिवार को सुबह से ही शहर के मुख्य सभी बाजारों में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। खास तौर पर मेहंदी लगवाने वालों के पास महिलाएं लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।
इसके अलावा बाजार में बैंग्लस स्टोर की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। सभी दुकानों पर महिलाएं चूड़ियां, हाथों में मेहंदी आदि के साथ-साथ श्रंगार का सामान खरीदती रही। इसके अलावा फल, मिठाइयां, मट्ठी, फेनियां आदि की खरीदारी की। राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में इतनी भीड़ उमड़ी रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।
महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व होने के कारण सभी महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु की कामना को लेकर उपवास रखती हैं। हिंदू संस्कृति में करवाचौथ के त्योहार का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। शाम को मंदिरों में जाकर कथा सुनने के बाद व चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथ से आहार लेकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
Trending Videos
2 of 6
करवा चौथ पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुंवारी कन्याएं उपवास रखकर सुंदर वर पाने के लिए मां गौरी की पूजा करती हैं। हरिद्वार में ज्वालापुर कटहरा बाजार, सर्राफा बाजार, ज्वालापुर स्टेशन के पास बाजार, चौकी बाजार, कनखल के झंडा चौक बाजार, सर्राफा बाजार कनखल वहीं हरिद्वार के रानीपुर मोड़, पुराना रानीपुर मोड़, मध्य हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार, शिवालिकनगर में स्थित दुकानों पर शनिवार को महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
करवा चौथ पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पिछले समय के दौरान कोरोना को लेकर दुकानदारों समेत सभी धंधों में मंदी का असर साफ देखा गया था। लेकिन इस बार कोरोना का असर कुछ कम होने के कारण और दुकानों में ग्राहक आने पर दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। दुकानदार संजीव सिंघल ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सामान की बिक्री ज्यादा हो रही है।
4 of 6
करवा चौथ पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य देव आरोग्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन महिलाएं सूर्य देव का भी पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करें। रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
करवा चौथ पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्तूबर रविवार सुबह 3:01 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन 25 अक्तूबर को सुबह 5:.43 बजे तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 :11 बजे है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर को शाम 6:55 से 8:51 बजे तक रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।