सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हादसा: यात्रा पर निकलते वक्त खींची थी ये तस्वीर, कुछ ही पल में मातम में बदल गई खुशियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims take selfie before death in Tempo traveller Accident on badrinath Highway
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को पंजाब से हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों ने यात्रा पर निकलत वक्त सेल्फी ली। वे यात्रा को यादगार बनाने के लिए हंसी-खुशी निकले, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वे लौटकर ही नहीं आएंगे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वे हादसे का शिकार हो गए और छह यात्री काल का ग्रास बन गए। 

Trending Videos
Pilgrims take selfie before death in Tempo traveller Accident on badrinath Highway
- फोटो : अमर उजाला

तीन धारा के समीप सिख तीर्थयात्रियों से भरे वाहन के ऊपर बोल्डर गिर गया था। इस दुघर्टना में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल चार लोगों को सीएचसी देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकश रेफर कर दिया गया। यात्री मोहाली (पंजाब) से हेमकुंड की यात्रा पर निकले थे। इस घटना में यहां से गुजर रहा एक अन्य छोटा मालवाहक वाहन भी चपेट में आ गया, जिसमें सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilgrims take selfie before death in Tempo traveller Accident on badrinath Highway
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार अपराह्न 3.30 बजे तीनधारा के समीप ऋषिकेश से हेमकुंड की ओर जा रहे टेंपो ट्रेवलर के ऊपर अचानक भारी भरकम बोल्डर आ गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन में चालक समेत दस लोग सवार थे। पांच यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच घायलों को किसी तरह वाहन से निकालकर सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भेजा गया। अस्पताल पहुंचने तक एक और यात्री की मौत हो गई। 

Pilgrims take selfie before death in Tempo traveller Accident on badrinath Highway
- फोटो : अमर उजाला

मृतकों की सूची 
तेजेंद्र सिंह उम्र (43) पुत्र जसपाल सिंह, निवासी मुंडी कांप्लेक्स, सेक्टर 70, मोहाली
सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र देवराज सिंह, निवासी दशनेश नगर, नया गांव, मोहाली
गुरुप्रीत सिंह (33) पुत्र गुरुनाम, निवासी सिरसैनी, मोहाली
गुरुदीप सिंह (35) पुत्र वचना राम, निवासी जयती मजरी, गरीबदास, मोहाली
जितेंद्रपाल सिंह (34) पुत्र सतनाम सिंह, निवासी पैराडाइज इन्कलेव, सेक्टर 49, चंडीगढ़
वाहन चालक लबली सिंह

विज्ञापन
Pilgrims take selfie before death in Tempo traveller Accident on badrinath Highway
- फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना में घायल
देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम खरड़, मोहाली, रमेश निवासी अबदुल्लापुर, पिंजौर, पंचकूला हरियाणा, भूपेंद्र सिंह निवासी बग्गा माजरा, सोहना मोहाली और  अमृत पाल सिह  फेज 11, मोहाली। सभी को एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed