फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी के गांव में कुछ इस अंदाज में मना उनका जन्मदिन, परिजनों ने दिया यह खास संदेश

Tue, 06 Jun 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 06 Jun 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
special massage from yogi adityanath parents on his birthday
yogi - फोटो : amarujala

यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के जन्मद‌िन पर पूरे देश में वे चर्चाओं में रहे। लेक‌िन इस खास मौके पर उनके गांव में कैसा माहौल था, आगे जान‌िए...

special massage from yogi adityanath parents on his birthday
सीएम योगी आदित्यनाथ और उदयभान करवरिया - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को 46 साल के पूरे होकर 47वें में प्रवेश कर गए हैं। यमकेश्वर के पंचूर गांव में 5 जून, 1972 को आनंद सिंह बिष्ट और सावित्री देवी के यहां जन्मे योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) के जन्मद‌िन को लेकर उनके गांव में हर कोई उत्सुक ‌था।

special massage from yogi adityanath parents on his birthday
cm yogi - फोटो : amarujala

सोमवार को योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर उनके पंचूर गांव में परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी की लंबी आयु की कामना की। कोटद्वार में उनके पीजी कालेज के सठपाठियों ने भी योगी का जन्म दिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
special massage from yogi adityanath parents on his birthday
yogi

बता दें क‌ि सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के योगी आदित्यनाथ का बाल्यकाल यमकेश्वर की वादियों में ही बीता। कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा उन्होंने गांव के पास के प्राथमिक विद्यालय ठांगर से ग्रहण की। उन दिनों में भी वह शांत एवं एकांतप्रिय रहे। 

विज्ञापन
special massage from yogi adityanath parents on his birthday
yogi

कक्षा नौ की पढ़ाई उन्होंने जनता इंटर कालेज चमकोटखाल में की, लेकिन हाईस्कूल के लिए वह अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के साथ टिहरी के गजा हाईस्कूल चले गए। उनके पिता तब वहां वन विभाग में सेवारत थे। इंटरमीडिएट के लिए वह ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटरकालेज चले आए। 1986 में इंटरमीडिएट करने के बाद वह बीएससी करने के लिए कोटद्वार आ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed