फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी के एक कदम ने उत्तराखंड के CM को दिया था झटका, जानिए क्या है मामला

Tue, 06 Jun 2017 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Jun 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath action made embarrassing trivendra singh rawat

आज योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। पांच जून 2017 को वह 44 साल के हो गए। हम आपको बता रहे हैं एक मामला, कि कैसे एक फरियादी की ‌शिकायत पर योगी का एक्‍शन वाहवाही लूट गया। उत्तराखंड में भी ऐसी ही एक शिकायत मिली। क्या हुआ उसका, पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। 

yogi adityanath action made embarrassing trivendra singh rawat

मामला उस वक्त का है, जब उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा के ‌दो बड़े चेहरों ने सत्ता संभाली। यूपी में एक पीड़ित ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया तो न केवल मामला दर्ज हुआ बल्कि कई पुलिसकर्मी भी नप गए, ठीक इसी तरह देहरादून में पुलिस की लापरवाही को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट किया गया लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। क्या हुआ उस शिकायत आगे पढ़ें...

yogi adityanath action made embarrassing trivendra singh rawat
chandu

अमर उजाला ने चंदू के ट्वीट और सीएम के रिट्वीट की पड़ताल की तो सरकारी तंत्र की यह पोल खुलकर सामने आई। अमर उजाला के संबंधित अधिकारियों को फोन खड़खड़ाने के बाद तंत्र को पता चला कि सीएम ने ऐसा कोई ट्वीट किया है। सीएम के ट्वीट पर कौन अधिकारी संबंधित महकमे को अवगत करवाएगा, यह तक किसी को स्पष्ट नहीं था। उनके सचिवालय को भी इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath action made embarrassing trivendra singh rawat
छाया

दरअसल, देहरादून जनपद के नेहरू कालोनी निवासी चंदू फर्सवाण की बहन छाया को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर में छाया(17 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छाया के ऑपरेशन के बाद पैर में रॉड डाली गई है। छाया के भाई चंदू ने नेहरू कालोनी थाने में मामले की शिकायत की। कई दिन बीतने पर भी जब कोई कार्रवाई न हुई तो उन्होंने मामले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट किया।

विज्ञापन
yogi adityanath action made embarrassing trivendra singh rawat
tweet

चंदू ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘उनकी बहन को किसी अज्ञात कार द्वारा टक्कर मारी गई लेकिन मामले में अभी तक पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। आपसे निवेदन है कि मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित करें’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed