फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवता की डोली लेकर लौट रहे थे, पलक झपकते ही खाई में समा गई 14 जिंदगियां, दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller Accident  in uttarkashi 13 passengers killed painful photos
accident in uttarkashi

गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से करीब सात किमी दूर गंगोत्री की ओर एक टैंपों ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं एक घायल राधा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि हादसा स्थल पर पहाड़ी की खड़ीढाल और नीचे गंगा भागीरथी के उफान के चलते शवों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Tempo Traveller Accident  in uttarkashi 13 passengers killed painful photos
uttarakhand accident - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में असी गंगा घाटी के भंकोली गांव के ग्रामीण सवार थे। जो गांव के आराध्य देवता के साथ गंगोत्री धाम से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। हादसे की प्रत्यक्षदर्शी भंकोली गांव निवासी ममता रावत ने बताया कि रविवार को गांव के आराध्य नाग देवता के साथ करीब दो सौ ग्रामीण गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए थे।

Tempo Traveller Accident  in uttarkashi 13 passengers killed painful photos
accident in uttarkashi
इस धार्मिक यात्रा के जत्थे में एक टैंपो ट्रैवलर समेत 16 टैक्सी वाहन शामिल थे। सोमवार को गंगोत्री से लौटते समय दोपहर करीब सवा दो बजे संगलाई और भुक्की के बीच पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इससे पहले कुछ गाड़ियां आगे निकल गईं, लेकिन पीछे से आ रहा टैंपो ट्रैवलर भूस्खलन की चपेट में आकर करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tempo Traveller Accident  in uttarkashi 13 passengers killed painful photos
accident in uttarkashi

हादसे के दौरान मीनाक्षी(13) पुत्री रामवीर रावत एवं राधा(14) पुत्री रणवीर रावत सड़क से नीचे ही छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Tempo Traveller Accident  in uttarkashi 13 passengers killed painful photos
accident in uttarkashi

जबकि वाहन में सवार शेष सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई। शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में इस टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed