अपने बोल्ड अंदाज से सबके दिलों पर राज करने वालीं उर्वशी रौतेला अब बॉलीवुड के इन तीन एक्टरों के साथ काम करना चाहती हैं।
इन तीन हॉट एक्टरों के साथ काम करना चाहती हैं उर्वशी रौतेला, सबके सामने कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तराखंड की बेटी उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की तमन्ना तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) के साथ फिल्मों में काम करने की है। सोमवार को दून में एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी यह इच्छा जाहिर की।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्मों में काम करने का उनका बचपन से ही सपना है। उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर उनका यह सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है।
जब भी मौका मिलता है, वह यहां जरूर आती हैं। शनिवार को वह परिवार के साथ बद्रीनाथ आई थीं। बताया कि उन्हें गढ़वाली और कुमाऊंनी गीत बहुत पसंद है। जब भी वक्त मिलता है, यहां के गीत जरूर सुनती हूं। भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें हनी सिंह समेत कई अन्य वीडियो एल्बम के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन अभी एल्बम में काम करने का कोई मन नहीं है।
वहीं, तीन अन्य फिल्मों की कहानी पर भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने फिल्मी कॅरियर से संतुष्ट हैं, हालांकि अभी फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करना है। बताया कि अब वह फिल्म में काम करने से पहले उसकी कहानी गौर से सुनती हैं। कहती हैं कि कहानी दमदार होगी तो फिल्म खुद-ब-खुद दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी।