फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani: घर में घुसकर सिपाही की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किए वार, रसोई में मिला खून से लथपथ शव

Thu, 03 Nov 2022 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Police personnel wife murdered at home by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के मुखानी पुलिस थाने के करीब स्थित एक कॉलोनी में घर में घुसे बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके सिर पर हथौड़े से वार किए गए। स्कूल से लौटे बच्चों ने रसोई में शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।



अंकिता हत्याकांड: हाईकोर्ट के बाहर फूट-फूट कर रोने लगे परिजन, बोले- सबूत मिटाए जा रहे हैं, कराएं सीबीआई जांच

उन्होंने पिता को फोन कर जानकारी दी। दिनदहाड़े हत्या से कॉलोनी में दहशत फैल गई। पुलिस ने तलाशी ली तो घर की अलमारी और लॉकर टूटा मिला। जेवर सलामत मिले हालांकि कुछ सामान के गायब होने की बात कही जा रही है।

मुखानी थाने के पास स्थित कालिका कॉलोनी की गली नंबर दो निवासी शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर की बन्नाखेड़ा चौकी में कांस्टेबल हैं। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी शंकर ने तीन साल पहले ही यहां मकान बनाया है। बृहस्पतिवार को शंकर ड्यूटी पर गए थे। बेटा कपिल और बेटी रिया स्कूल गई थी। बेटा 11 वीं और बेटी नौंवी में पढ़ती है। घर में पत्नी ममता (35) अकेली थी। 

Uttarakhand Crime News: Police personnel wife murdered at home by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब दो बजे जब बच्चे स्कूल से लौटे तो घर का दरवाजा खुला था लेकिन मां दिखाई नहीं दी। बच्चे मां को पुकारते हुए घर की पहली मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और लॉकर भी टूटा हुआ था जिस पर हल्का खून लगा था।

Uttarakhand Crime News: Police personnel wife murdered at home by hammer in haldwani
हल्द्वानी में पुलिसकर्म की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बेटे कपिल ने मां के मोबाइल से तुरंत पिता को फोन किया और पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों बच्चे नीचे उतर आए। आते समय पुलिसकर्मी की बेटी रिया ने रसोई में मां का शव देखा तो घबरा गई। उसने भाई को बताया। उसके बाद दोनों बच्चों ने तुरंत पड़ोस में रहने वाले पूरन को इसकी सूचना दी। पूरन ने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Police personnel wife murdered at home by hammer in haldwani
हत्या के बाद घर में फैला टूटा लॉकर - फोटो : अमर उजाला

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, ममता का शव रसोई में फ्रिज की आड़ से पड़ा था। उसके सिर के दायीं और बायीं ओर हथौड़े से वार किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Police personnel wife murdered at home by hammer in haldwani
हत्या के बाद घर में लोग - फोटो : अमर उजाला

पास में चप्पल और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ममता ने अपने बचाव के लिए संघर्ष किया होगा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए। साथ ही डॉग स्कवॉयड ने घर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस ने हथौड़ा भी बरामद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed