{"_id":"632b2100f2464b4dd1389a36","slug":"uttarakhand-news-missing-student-dead-body-found-tehri-lake-only-son-in-house-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का इकलौता चिराग: टिहरी झील में मिला लापता छात्र का शव, पास मिले पत्र पर लिखा था 'आई लव यू मॉम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का इकलौता चिराग: टिहरी झील में मिला लापता छात्र का शव, पास मिले पत्र पर लिखा था 'आई लव यू मॉम'
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिहरी झील में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड में नई टिहरी कान्वेंट स्कूल के दो छात्रों में से एक का शव टिहरी बांध की झील से बरामद हुआ है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ और थाना पुलिस को झील किनारे स्कूल ड्रेस और जूते बरामद हुए हैं। मृत छात्र के कपड़ों के पास गणित का प्रश्नपत्र भी मिला है। प्रश्नपत्र पर उसने आई लव यू मॉम लिखा है। घटना से परिवार सहित पूरे नगर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला व वर्तमान में नई टिहरी के ई. ब्लॉक निवासी राम सिंह कंडवाल जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है। उनका एक बेटा और बेटी है। बेटा आशीष कंडवाल उर्फ साहिल का शव झील किनारे बरामद होने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
परिवार का इकलौता चिराग बुझने से मां रजनी देवी, पिता राम सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि राम सिंह का बेटा आशीष पढ़ाई में होनहार था लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है।
2 of 5
टिहरी झील में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कान्वेंट स्कूल में 19 सितंबर को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का गणित का प्रश्नपत्र था। स्कूल से पेपर छूटने के बाद कक्षा नौ में अध्ययनरत ई. ब्लॉक निवासी आशीष कंडवाल उर्फ साहिल (15) पुत्र राम सिंह कंडवाल और मेन मार्केट नई टिहरी निवासी रक्षित पंवार (15) पुत्र रमेश पंवार लापता हो गए थे। दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ढूंढखोज शुरू की।
3 of 5
टिहरी झील में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
कहीं पता न चलने पर शाम को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दोनों बौराड़ी से बीपुरम की ओर पैदल जाते हुए दिखाई दिए लेकिन इसके आगे वह कहां गए किसी को पता नहीं है। मंगलवार दिनभर पुलिस ने भागीरथीपुरम, कोटी कालोनी और टिहरी झील के आसपास तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिहरी झील में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने फिर तलाशी अभियान चलाया। कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस को कोटी कालोनी के शमशान घाट के समीप झाड़ियों में सफेद कपड़ा दिखा। पुलिस जैसे वहां उतरी तो एक छात्र की स्कूल ड्रेस, जूते मिले। सर्च अभियान तेज किया गया तो आशीष कंडवाल का शव करीब 30 फीट गहराई में टिहरी झील के पानी के भीतर मिला।
विज्ञापन
5 of 5
टिहरी झील में मिला छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल ड्रेस से गणित का प्रश्नपत्र मिला है जिसमें आशीष ने आई लव यू मॉम लिखा हुआ है। कोतवाल भंडारी ने बताया कि दूसरे छात्र की तलाशी जारी है। एक जूता और मिला है। शाम छह बजे अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद किया गया है। बृहस्पतिवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाएंगे। शव की शिनाख्त के लिए छात्रों के परिजनों को बुलाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।