रविवार से शुरू हुई बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें ला दीं हैं। लगातार हो रही बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है। रुद्रपुर में मूसलाधार बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसान परेशान हो गए हैं। वहीं, टनकपुर में भी बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। सैलानीगोठ में भी भारी बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है। हल्द्वानी छड़ायल क्षेत्र में भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश से लाल चावल के लिए प्रसिद्ध रवांई घाटी के किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे उनके सामने आजीविका संकट पैदा हो गया है। बारिश के चलते धान की फसल को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डोईवाला के किसान धान का उत्पादन बड़ी संख्या में करते हैं। डोईवाला विकासखंड में करीब 4200 हेक्टेयर भूमि पर धान की बुवाई की गई थी। इन दिनों किसान धान की कटाई में व्यस्त थे। ऐसे में बारिश होने से किसानों की पेशानी पर बल पड़ गया है।
उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश ने धान की फसल को किया बर्बाद, अन्नदाता परेशान, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन

