फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए उस घटना की 10 दर्दनाक तस्वीरें, जिसके बाद अब गांव वाले यहां नहीं करना चाहते शादी           

Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धरमघर/बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धरमघर/बागेश्वर Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers not want to marriage in this village after Food poisoning case 
फूड प्वाइजनिंग

फूड प्वाइजनिंग की इस घटना ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है। उत्तराखंड के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन से 300 से अधिक लोगों के बीमार होने और चार लोगों की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीं, सनगाड़ गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गांव में न कराकर चौकोड़ी में कराने का निर्णय लिया है। वहीं अन्य गांव के लोग भी डरे हुए हैं।

Villagers not want to marriage in this village after Food poisoning case 
फूड प्वाइजनिंग

हालांकि उस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि विषाक्त भोजन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन भविष्य में होने वाली शादियां गांव में ही होंगी। इससे किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। बृहस्पतिवार की रात बास्ती गांव की एक बारात में विषाक्त भोजन से करीब 350 लोग बीमार पड़ गए थे। 

Villagers not want to marriage in this village after Food poisoning case 
फूड प्वाइजनिंग
घटना में बास्ती गांव के नंदी देवी (60) पत्नी प्रताप सिंह, मीनाक्षी (पांच) पुत्री राजेंद्र सिंह, पीयूष (पांच) पुत्र देव सिंह और सनगाड़ गांव निवासी खिमुली देवी (60) पत्नी फकीर सिंह की मृत्यु हो गई। इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers not want to marriage in this village after Food poisoning case 
फूड प्वाइजनिंग

नौ दिसंबर को सनगाड़ गांव के दिनेश सिंह की पुत्री का विवाह तय है। उनके पड़ोस में रहने वाली खिमुली देवी की मृत्यु के कारण उन्होंने अब बेटी का विवाह चौकोड़ी स्थित एक होटल में कराने का निर्णय लिया है। अन्य गांव वाले भी गांव में शादी न कराने की बात से सहमत हैं। बास्ती निवासी 73 वर्षीय केदार सिंह महर ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

विज्ञापन
Villagers not want to marriage in this village after Food poisoning case 
फूड प्वाइजनिंग

कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना कभी न हो इसके लिए सभी को सावधान रहना होगा। गांव में इस महीने कोई शादी नहीं है। भविष्य में जब भी शादियां होंगी वह गांव में ही होंगी। सनगाड़ निवासी 65 वर्षीय मादो सिंह महर का कहना है कि घटना दुखद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed