फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंकीपॉक्स के बीच पैर पसार रहा कोरोना: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डरा रहे बीते सात दिन के ये आंकड़े

Wed, 27 Jul 2022 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
corona spreading among monkeypox in delhi figures started increasing in hospitals
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

राजधानी में मंकीपॉक्स की दस्तक के बीच कोरोना संक्रमण भी पैर पसार रहा है। बीते सप्ताह भर में ही दिल्ली में दैनिक मामलों के साथ-साथ संक्रमण दर और अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना नियमों में लगातार बनी हुई लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या में उछाल आया है। हालांकि, किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं। 


 

corona spreading among monkeypox in delhi figures started increasing in hospitals
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती 20 जुलाई को दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या 686 थी। वहीं, संक्रमण दर 4.74 फीसदी और अस्पतालों में भर्ती मरीज 131 थे। सात दिनों में 26 जुलाई तक संक्रमण दर 1.66 फीसदी बढ़कर 6.40 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 188 है। मंगलवार तक नए मामलों की संख्या 781 तक पहुंच गई थी।

corona spreading among monkeypox in delhi figures started increasing in hospitals
बिना मास्क के यात्री - फोटो : अमर उजाला

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, कोरोना नियमों के पालन को लेकर लोग लगातार लापवरवाही बरत रहे हैं। मास्क के उपयोग के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन ठीक तरह से नहीं हो रहा है। इस वजह से संक्रमण को बढ़ने में मदद मिल रही है। डॉक्टर के मुताबिक, हालांकि अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं। वहीं, इनमें से ऐसे मरीजों की संख्या अधिक है, जो पहले से ही यहां अन्य बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे थे। इलाज के दौरान खांसी, जुकाम व हल्का बुखार होने पर जांच में मरीज संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona spreading among monkeypox in delhi figures started increasing in hospitals
बिना मास्क लगाए लोग - फोटो : जी पॉल

वहीं, एम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक, बीते दिनों के मुकाबले एम्स परिसर में भी कोरोना के मरीज देखने को मिले हैं। हालांकि, भर्ती मरीजों का आंकड़ा बहुत कम है। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, उनका पहले से यहां इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने कहा कि संक्रमण दर बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना अभी गया नहीं है, बल्कि हमारे बीच में ही मौजूद है। ऐसे में लोगों को अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। खासतौर पर जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, वे मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें।

विज्ञापन
corona spreading among monkeypox in delhi figures started increasing in hospitals
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala
जुलाई      मामले            संक्रमण दर            अस्पताल में भर्ती
26            781             6.40 फीसदी                  188
25            463             8.18 फीसदी                 161 
24            729             5.57 फीसदी                 137
23            738             5.04 फीसदी                 141
22             712            4.47 फीसदी                 118
21              649            4.06 फीसदी                130
20              686            4.74 फीसदी                131   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed