{"_id":"628e295dbee8972ecc763948","slug":"delhi-special-court-verdict-life-imprisonment-to-yasin-malik-in-terror-funding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yasin Malik: बाहर से सफेदपोश और अंदर से आतंक परस्त यासीन मलिक, उस दिन जमकर पीटा गया था, पढ़ें- 2015 का ये किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yasin Malik: बाहर से सफेदपोश और अंदर से आतंक परस्त यासीन मलिक, उस दिन जमकर पीटा गया था, पढ़ें- 2015 का ये किस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 25 May 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यासीन मलिक घाटी के उन अलगाववादी में से एक है, जिसने यहां के युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद में झोंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यासीन की फितरत सामने से सफेदपोश और अंदर से आतंक परस्त की रही थी। लेकिन उसका ये फरेब अदालत से छिप नहीं पाया।
बात साल 2015 की है। उधमपुर हमले में ट्रक क्लीनर जाहिद की मौत से घाटी में तनाव का माहौल था। अनंतनाग जिले में बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन हो रहे थे। इसी आग में घी डालकर अपना कद चमकाने के लिए जेकेएलएफ अध्यक्ष यासीन मलिक पहुंचा था। उसने समर्थकों के साथ अनंतनाग जिले के लाल चौक पर अनशन पर बैठने की कोशिश की।
Trending Videos
2 of 5
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर यासीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद श्रीनगर के मायसूमा सहित कई इलाकों में जमकर बवाल हुआ। यासीन मलिक ने दोपहर को जाहिद के परिवार वालों से मुलाकात कर उनके प्रति एकजुटता दिखाई। या।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह कब्रिस्तान गया, जहां जाहिद को दफनाया गया था। यहां लोगों को संबोधित करते उसने उन्होंने तत्कालीन सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद मलिक समर्थकों के साथ जुलूस में निकला। जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं।
4 of 5
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
वह जाहिद की हत्या के विरोध में अनंतनाग के लाल चौक पर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे थे। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 5
यासीन मलिक
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षाबलों ने यासीन समेत उनके समर्थकों की जमकर पिटाई की। इसके बाद यासीन को अनंतनाग के सदर थाने ले जाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X