फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather Forecast: आज से खत्म हो जाएगा बारिश का इंतजार, एक सप्ताह तक बरसेंगे बदरा

Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain for a week in delhi ncr
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala

राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश का इंतजार गुरुवार से खत्म हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसूनी गर्त की दिशा में हुई हलचल की वजह से आगामी एक सप्ताह के भीतर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही उमस भरी गर्मी का सितम खत्म होगा।


 

delhi weather forecast chance of rain for a week in delhi ncr
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, मानसूनी गर्त इस समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही है। इस वजह से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। साथ ही अगले 24 घंटे में दिल्ली में अच्छी बारिश के आसार हैं। करीब एक सप्ताह तक मानसूनी गतिविधियां चलने के बाद मौसम करवट ले सकता है।
 

delhi weather forecast chance of rain for a week in delhi ncr
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर बारिश की हल्की फुहारें दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर धूप निकली रही। हवा में नमी का स्तर 65 से 87 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain for a week in delhi ncr
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चल रहा है, जबकि पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। दिल्ली में इस माह में 220 मिमी  से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर बारिश का रिकॉर्ड 210.6 मिमी है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast chance of rain for a week in delhi ncr
दिल्ली में बारिश - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:15 बजे
सूर्योदय का समय: 5:41 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना। मध्यम रफ्तार से चलेगी हवा। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed