फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: मेघ ने दिलाई गर्मी से राहत तो जाम से हुई आफत, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

Thu, 28 Jul 2022 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department forecast that light to moderate rain may be recorded in next
दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत तो जाम बनी आफत - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में गुरुवार को मेघ ने दिल्ली वासियों का उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज हुई तो कुछ इलाकों में लोग बारिश का इंतजार करते रहे। बीते नौ घंटे के भीतर 20.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, हल्की फुहारों के बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वाहनों की रफ्तार थम गई। एनएच 44 से लेकर रिंग रोड समेत जगह-जगह लोग जाम से जूझते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।


 

delhi weather forecast meteorological department forecast that light to moderate rain may be recorded in next
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। सुबह 11 बजे के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू किया और कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज हुई। दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों समेत अन्य जगहों पर बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 77 से 95 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast meteorological department forecast that light to moderate rain may be recorded in next
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत - फोटो : amar ujala

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, मानसूनी गर्त के गंगा के मैदानी इलाकों में पहुंचने के कारण उत्तर भारत में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। अगले 24 घंटे में भी मानूसनी गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की सकती है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department forecast that light to moderate rain may be recorded in next
बारिश के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

जाम से जूझते रहे वाहन चालक 
मौसम की फुहारों की बीच दिल्ली वासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश होने पर दो पहिया वाहन चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे शरण लेने वहीं, जगह-जगह जलजमाव के कारण एच 44 पर लंबा जाम लग गया। गाजीपुर से सराय काले खां आने वाले मार्ग पर लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। रिंग रोड और दिल्ली के अन्य इलाकों में कमोबेश यही स्थिति रही। सबसे अधिक परेशानी पीक ऑवर में हुई। कुछ जगहों पर शाम तक जलजमाव रहा। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें रहीं। इन इलाकों में पुराना लोहा पुल, गांधी नगर, शास्त्री पार्क पुस्ता, खजूरी, भजनपुरा, नंदनगरी, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, लाल किला, कश्मीरी गेट, पुल बंगश, आजाद मार्केट, करोलबाग, पटेल नगर, धौलाकुआं, दिल्ली रिज, नारायणा व पंजाबी बाग समेत अन्य इलाके शामिल रहे। 

विज्ञापन
delhi weather forecast meteorological department forecast that light to moderate rain may be recorded in next
बारिश के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान - 31 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:14 बजे
सूर्योदय का समय: 5:42 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना। हवा की रफ्तार कम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed