दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को मानसून के आगमन का इंतजार है। हालांकि, इसके आगमन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जून के आखिरी सप्ताह के अंतिम दिन से लेकर छह जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। ऐसे में संभावना है कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर वासियों का इंतजार खत्म हो सकता है।
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग बेहाल, सबको मानसून का इंतजार; जानें कब झूमकर बरसेंगे बदरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून से लेकर 29 जून के बीच मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश व बिहार समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों को कवर कर लेगा। वहीं, जून के आखिरी दिन यानि 30 जून से लेकर छह जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। हालांकि, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि का कहना है कि दिल्ली में मानसून कब दस्तक देगा, इसे लेकर कोई तिथि तय नहीं है। क्योंकि, अभी आगामी तीन दिनों तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। ऐसे में हमें आगामी दिनों की कुछ स्थितियों पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन की घोषणा बारिश, हवा और अन्य स्थितियों की देखकर की जाती है। इसके लिए पहले बारिश का इंतजार करना होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 37.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। हवा में नमी का स्तर 41 से लेकर 83 फीसदी तक दर्ज किया गया। वहीं, नजफगढ़ में अधिकतम पारा 40 तक पहुंच गया है। इसके अलावा अन्य मानक केंद्रों पर पारा 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के मुताबिक, आगामी 25 और 26 जून को पारा 40 तक पहुंच सकता है। हालांकि, इसके बाद मौसम के करवट लेने की संभावना है, जिसके बाद लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:25 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।