दिल्ली पुलिस के थानों की तर्ज पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को अब दो भागों में बांट दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में चालान करने के लिए अलग टीमें (मोबाइल प्रोसिक्यूशन टीमें) बनाई गई हैं। इन टीमों का काम सिर्फ चालान करना होगा। ये टीमें मोबाइल मोटरसाइकिल पर घूमेंगी। दूसरी टीमें ट्रैफिक का संचालन करेंगी। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ये कवायद अभी शुरूआती दौर में हैं। इससे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इतिहास में बड़ा बदलाव हुआ है। पहली बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दो भागों में बांटा गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इतिहास में बड़ा बदलाव: थानों की तर्ज पर दो भागों में बांटा गया, चालान करने वाली टीमें मोटरसाइकिलों पर घूमेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के थानों की तर्ज पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दो भागों में बांटा गया है। दिल्ली पुलिस के थानों में पुलिस को जांच और लॉ एंड ऑर्डर में बांटा गया है। थानों में जांच टीमें सिर्फ जांच कर करती हैं, जबकि लॉ एंड ऑर्डर टीम इलाके में कानून व्यवस्था को देखती है। इसी तरह ट्रैफिक पुलिस को चालान करने वाले टीमें और ट्रैफिक को चालाने वाले टीमें में बांटा गया है। चालान करने वाली टीमें (मोबाइल प्रोसिक्यूशन टीमें) इस सिर्फ चालान व वाहनों को जब्त करेंगी, जबकि ट्रैफिक को संभालने वाली टीमें ट्रैफिक को संभालेंगी। उनको चालान करने का कोई अधिकार नहीं होगा।
इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक में दिल्ली पुलिस की तरह 15 जिले हैं और इन 15 जिलों में 67 ट्रैफिक सकल हैं। हर सर्किल में दो से तीन मोबाइल प्रोसिक्यूशन टीमें बनाई गई हैं। अगर सर्किल बड़ा है तो उसमें चार टीमें बनाई गई हैं। ये टीमों को मोटरसाइकिल दी गई हैं और ये टीमें मोटरसाइकिल पर घूमती रहेंगी। एक टीमें में एक जेडो (हवलदार व उससे वरिष्ठ पुलिसकर्मी) होगा। मोबाइल प्रोसिक्यूशन टीम में शामिल जेडो ही चालान कर सकेगा। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दो भागों में बांटने की कवायद अभी शुरूआती दौर में है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दो भागों में पिछले सप्ताह बांटा गया है।
दिल्ली में बनाए जाएंगे स्पेशल पुलिस बूथ
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में विशेष तरह के बूथ बनाए जा रहे हैं। इन बूथों को इंटेग्रेटेड पुलिस बूथ नाम दिया गया है। इस बूथ में दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों की पुलिस होगी। इन लोग बूथों में किसी तरह की शिकायत कर सकते हैं। किसी भी तरह की परेशानी का एक ही जगह समाधान जो जाएगा। लोग इन बूथों में आकर बैठ सकते हैं और आराम कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने जल्द ही इस तरह के बूथ बनाने के आदेश दिए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दो शिफ्टों में काम कर रही है
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में ड्यूटी करते हैं। एक शिफ्ट सुबह 7 से दोपहर तक 3 बजे तक ड्यूटी करती है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक ड्यूटी करती है। थानों की तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में भी ड्यूटी ई-चिट्ठा लगाता है। ई-चिट्ठा एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी एक पाइंट पर 15 दिन के लिए लगाता है। 15 दिन बाद उस पुलिसकर्मी की ड्यूटी बदल जाती है। हालांकि वीआईपी अरेंजमेंट आने पर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी पाइंट छोड़ना पड़ता है।