फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monkeypox: आयुर्वेद से कम किया जा सकता है संक्रमण का प्रभाव, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं

Fri, 29 Jul 2022 04:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 04:15 AM IST
विज्ञापन
effect of monkeypox infection can be reduced with ayurveda know what to eat and what not to eat
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी में मंकीपॉक्स का दूसरा संदिग्ध मिलने के बाद लोगों में चिंताएं बढ़ गई हैं। एलोपैथी में इसके इलाज के लिए अभी कोई टीका नहीं बना है। आयुर्वेद में भी इलाज का कोई सटीक परमाण नहीं मिला है। हालांकि, आयुर्वेद डॉक्टरों ने कुछ जड़ी-बूटियों को के माध्यम से मंकीपॉक्स के प्रभाव को कम करने का दावा किया है।

effect of monkeypox infection can be reduced with ayurveda know what to eat and what not to eat
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली नगर निगम के प्रशांत विहार स्थित आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.पी. पाराशर कहते हैं, मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है। संक्रामक रोगों को बढ़ाने में वात व पित्त का अहम किरदार होता है। वहीं, मौसम अनुकूल न होने की वजह से भी वात व पित्त बनता है। ऐसे में हमें ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिससे ये न बन सके। डॉ. पराशार कहते हैं, इस बीमारी में संक्रमण होने पर शरीर पर फफोले बन जाते हैं, जो बाद में सूखने लगते हैं और पपड़ी बनना शुरू हो जाती है। इसे खत्म करने के लिए मरीज नीम की पत्तियों को घीसकर या नीम की छाल को त्वचा पर लगा सकते हैं। नीम फफलों में मौजूद कीटाणुओं को मारने के साथ संक्रमण को फैलने से रोकेगा। 

effect of monkeypox infection can be reduced with ayurveda know what to eat and what not to eat
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

चौ. ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के डॉक्टर योगेश पाण्डेय ने बताया कि घावों के इलाज के लिए त्रिफला, चंदन, चमेली, हल्दी और दूब के क्वाथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही नीम, पटोल, चिरायता, पित्तपापड़ा और रक्त चंदन भी लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
effect of monkeypox infection can be reduced with ayurveda know what to eat and what not to eat
चावल - फोटो : istock

इन चीजों का सेवन करने से बचें
डॉक्टर के मुताबिक, यदि किसी संदिग्ध मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं, तो वह कुछ चीजों को सेवन न कर संक्रमण को फैलने से रोक सकता है। मरीज को ठंडी तासिर चीजें खाने से बचना चाहिए। इसमें चावल, दही, कढ़ी, गोभी, मटर व मूली नहीं खाना चाहिए। साथ ही खट्टी चीजें खाने से भी बचना चाहिए। यदि फलों में खटास है तो फल का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, नमक युक्त चीजें व आचार खाने से संक्रमण बढ़ सकता है। इन सभी के सेवन से शरीर में वात व पित्त बनता है।

विज्ञापन
effect of monkeypox infection can be reduced with ayurveda know what to eat and what not to eat
हरी सब्जियां - फोटो : mirzapur

इन सब्जियों का कर सकते हैं सेवन
घिया, टोरी, टींडा, परमल, करेला समेत अन्य हरी सब्जियां खा सकते हैं। साथ ही मीठे फल भी खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed