100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या अचानक हुए किसी विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि डेढ़ साल से पल रही रंजिश का अंत निकली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी यश ने कुबूल किया है कि उसने दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर चिराग को पीछे से दो गोलियां मारकर उसकी जान ली है। करीब डेढ़ वर्ष पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खुद के डिस्क्वालिफाई होने के बाद से वह चिराग से बदला लेने की योजना बना रहा था।
चिराग त्यागी हत्याकांड: यश के मन में डेढ़ साल से था बदले का जहर, 50 हजार में 15 दिन पहले खरीदी थी पिस्टल
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद/मुरादनगर
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 31 May 2026 09:55 PM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल यश ने करीब 15 दिन पहले 50 हजार रुपये में खरीदी थी। आशंका है कि वारदात के बाद उसने हथियार वापस कर दिया। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन