{"_id":"61ad82664342663afd2270a9","slug":"haji-yunus-convoy-attacked-case-the-miscreants-had-accurate-information-the-car-parked-20-meters-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाजी यूनुस पर हमला: बदमाशों को थी सटीक जानकारी, 20 मीटर दूर खड़ी की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी यूनुस पर हमला: बदमाशों को थी सटीक जानकारी, 20 मीटर दूर खड़ी की कार
Mon, 06 Dec 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
हाजी यूनुस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार दोपहर तीन बजे ताबड़तोड़ 60 राउंड फायरिंग की गई। इसमें उनके एक समर्थक खालिद की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। यूनुस गांव भाईपुरा से शादी समारोह से बुलंदशहर लौट रहे थे तभी रजवाहे की पुलिया के पास स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया गया। हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए।
हमले के बाद विलाप करते महिला
- फोटो : अमर उजाला
घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हाजी यूनुस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों को थी सटीक जानकारी
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।
बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें यूनुस के पल-पल की जानकारी थी। इसलिए घटनास्थल पहले से ही तय कर रखा था। आरोपियों को यूनुस के शादी समारोह में पहुंचने और वहां से निकलने की सटीक जानकारी थी। जिससे वह पहले से ही लोकेशन पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
20 मीटर दूर खड़ी की कार
बताया जाता है कि शादी समारोह से करीब 20 मीटर दूर पर ही बदमाशों ने अपनी कार को रजवाहे की पुलिया के पास हाईवे की ओर मोड़कर खड़ा किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश कार को स्टार्ट किए खड़ा था। जबकि अन्य बदमाश कार से 20 मीटर दूर गांव के मोड़ पर खड़े थे। काफिला पहुंचते ही वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सामने की ओर से काफिले के दोनों ओर फायरिंग की।
विज्ञापन
हाजी यूनुस समर्थकों के बीच
- फोटो : अमर उजाला
बसपा से रालोद में आए थे
मोहल्ला ऊपरकोट निवासी हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। वह बुलंदशहर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी निशा परवीन सदर ब्लॉक प्रमुख हैं।
मोहल्ला ऊपरकोट निवासी हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। वह बुलंदशहर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी निशा परवीन सदर ब्लॉक प्रमुख हैं।