दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को दिनभर नूंह की हिदायत कॉलोनी में रही। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस कॉलोनी में पूर्व सैनिक के मकान में आतंकी डॉक्टर उमर दिल्ली बम ब्लास्ट से ठीक पहले किराए पर रहा था। बताया जा रहा है कि नूंह में एक मकान को किराए पर लेकर उसमें रहा। उमर के यहां रहने की भनक न तो उसके पड़ोसी को लगी न जिले में तैनात खुफिया विभाग को।
दिल्ली धमाके में एक और खुलासा: यहां पूर्व सैनिक के मकान में किराये पर रहा था आतंकी उमर... किसी को नहीं लगी भनक
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:57 PM IST
सार
लालकिला बम धमाका करने वाले आरोपी उमर नबी के दो साथी भी फरार हैं। हो सकता है कि ये दिल्ली-एनसीआर में पनाह लिए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन