फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : तीन घंटे तक स्कूल में मौजूद रही CBI  टीम, तलाशे ये सबूत

Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
in pradyumn murder case cbi team searched evidence in school for three hours
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद बुधवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम यहां पहुंची। टीम ने स्कूल में करीब 3 घंटे तक छानबीन की।

in pradyumn murder case cbi team searched evidence in school for three hours
ryan school - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठने के बाद यहां काफी हंगामा भी हुआ था।

in pradyumn murder case cbi team searched evidence in school for three hours
ryan school - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों तक चले हंगामे के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने भी इस मामले की सभी फाइलों को सीबीआई को सौंप दिया था। मामले में सीबीआई ने यहां पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyumn murder case cbi team searched evidence in school for three hours
ryan school - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद लगातार एक सप्ताह तक जांच के लिए टीम स्कूल सहित आरोपी कंडक्टर अशोक के घर पर पहुंची थी। मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची।

विज्ञापन
in pradyumn murder case cbi team searched evidence in school for three hours
ryan school - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो यहां टीम ने तीन घंटे तक रहकर मामले की जांच की। इस दौरान स्कूल में टीचिंग स्टाफ से कुछ पूछताछ नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि टीम ने यहां पहुंचकर सबूतों की तलाश में कुछ जगहों पर खुदाई भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed