गुजरात के सांसद डॉ केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाने का मामला आने वाले समय में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आरोपी युवती के फ्लैट से बरामद हुए विजिटिंग कार्डों से पता चलता है कि उसकी भाजपा में कहां तक पैठ थी। इनमें 20 से ज्यादा ऐसे विधायक, सांसद और मंत्रियों के विजिटिंग कार्ड हैं, जो भाजपा के ही हैं।
इस खूबसूरत महिला ने अपने ही बेडरूम में लगाया था CCTV, बढ़ सकती हैं BJP नेताओं की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल के हनी ट्रैप में फंसने के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, वह भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक युवती के गाजियाबाद के नीतिखंड फ्लैट से बरामद हुए डीवीआर में 360 घंटे का वीडियो मिला है। घर के एक कमरे में बाकायदा सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम मिला। दिल्ली पुलिस ने फुटेज को देखा है, लेकिन अधिकृत तौर पर जांच के लिए साइबर लैब भेजा गया है ताकि बाद में इस पर कोई सवाल न उठें कि वीडियो में कोई कांट छांट की गई है।
पुलिस को पूरा यकीन है कि डीवीआर में कैद वीडियो में बहुत से सफेदपोश और प्रभावशाली लोगों की करतूत है। युवती के फ्लैट से सौ से ज्यादा विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर बड़े राजनीतिज्ञों तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा कार्ड भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। इनमें कुछ अब विधायक, सांसद और मंत्री तक हैं।
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने विजिटिंग कार्डों के साथ मोबाइल नंबरों की लिस्ट तैयार की है। आने वाले कुछ दिनों में जांच टीम इन नंबरों पर यह वैरिफाई करेगी कि युवती को वह कैसे जानते हैं। उनका कार्ड युवती तक कैसे पहुंचा। पुलिस साइबर लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। यह भी सामने आया है कि युवती का पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़ाव रहा है।
उसके कुछ ऐसे फोटोग्राफ भी सामने आए हैं, जिनमें वह चुनाव के दौरान गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर महिलाओं के साथ भाजपा के लिए प्रचार कर रही है। उसकी फेसबुक पर जितने भी बड़े लोगों के साथ फोटो हैं, उनमें सभी भाजपा से जुड़े हैं। इनमें एक मौजूदा राज्यपाल भी हैं। महिला की कुछ फोटो गोवा और अन्य शहरों में घूमने के दौरान खींची गई हैं। दिल्ली पुलिस ने अभी किसी भी नेता अथवा अधिकारी के वीडियो का खुलासा नहीं किया है।