{"_id":"5c62c108bdec224af7151bbf","slug":"valentine-day-2019-priyanka-gandhi-robert-vadra-love-story-very-filmy-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine day 2019: बहुत फिल्मी है प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी, घरवाले नहीं थे राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine day 2019: बहुत फिल्मी है प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी, घरवाले नहीं थे राजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka gandhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों फिजाओं में प्यार का खुमार छाया हुआ है। वैलेंटाइन डे (Valentine Week) के नशे में हर प्रेमी जोड़ा खोया हुआ है। ऐसे में उन लोगों का प्यार हमारे लिए मिसाल है जो जमाने से लड़ते हुए अपने प्यार को पा ही लेते हैं। नेहरू-गांधी परिवार की बेटी और कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपके लिए प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी लेकर आए हैं जो अपने आप में ही बहुत दिलचस्प है और किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है...
2 of 5
priyanka gandhi
13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। रॉबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। आइए जानते हैं कब और कैसे रॉबर्ट वाड्रा ने किया था प्रियंका को प्रपोज...
3 of 5
priyanka gandhi
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka gandhi
रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी। बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka gandhi
दोनों के बीच काफी समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस वक्त रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसके बाद साल 1997 में दोनों ने शादी कर ली। अभी रॉबर्ट और प्रियंका के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। रॉबर्ट ने इंटरव्यू में बताया कि बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका ही संभालती हैं। रॉबर्ट घर का सारा खर्च संभालते हैं और फिजूलखर्ची पर डांट भी लगाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।