फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Today: दिल्ली में गर्मी ने कड़े किए तेवर, तापमान फिर 40 के पार, जानिए कब होगी बारिश?

Sat, 25 Jun 2022 10:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Temperature crosses forty degree Celsius in Delhi due to heat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। शनिवार को तापमान फिर से 40 के पार चला गया। जहां औसतन अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामन्य से तीन डिग्री कम 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे गर्म इलाका मुंगेशपुर का रहा जहां पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, अगले सप्ताह की शुरुआत से ही दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। 

Weather Update Temperature crosses forty degree Celsius in Delhi due to heat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के कारण पारा 32-39 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं, बादलों व सूरज की लुकाछिपी जारी थी। लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। जाफरपुर इलाके में पारा 42.2, पीतमपुरा में 41.6, रिज में 41.5, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 41.3 और डीयू और पालम में पारा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। 


 
Weather Update Temperature crosses forty degree Celsius in Delhi due to heat
फाइल फोटो - फोटो : सुदर्शन झा

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 27 जून से हल्की बारिश का दौर शुरु होगा। 28-29 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। इस कारण 30 जून को तेज बारिश होने की भी संभावना है। 27 जून से तापमान में गिरावट शुरू होगी और अगले सप्ताह के अंत तक तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Temperature crosses forty degree Celsius in Delhi due to heat
फाइल फोटो - फोटो : सुदर्शन झा
विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। 

 
विज्ञापन
Weather Update Temperature crosses forty degree Celsius in Delhi due to heat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 40.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.3 डिग्री सेल्सियस
26 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
27 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 26 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed