{"_id":"6099fc698ebc3ef5e4393e0b","slug":"bengal-young-woman-told-father-before-death-says-baba-give-me-justice-tikri-border-sonipat-kisan-andolan-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीकरी बॉर्डर केस: बंगाल की युवती ने पिता को बताया था दर्द, कहा था- बाबा, मुझे इंसाफ जरूर दिलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बॉर्डर केस: बंगाल की युवती ने पिता को बताया था दर्द, कहा था- बाबा, मुझे इंसाफ जरूर दिलाना
Tue, 11 May 2021 10:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के टीकरी बॉर्डर पर बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लगातार नया खुलासा हो रहा है। अब सामने आया है कि संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता 2 मई को ही चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने की जगह किसान नेता बैठक करते रहे। जब युवती के पिता ने आगे आकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया तो अब संयुक्त किसान मोर्चा को किरकिरी होने पर सफाई देनी पड़ी। जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा अपने साथ युवती के पिता को भी लेकर आया और उनको न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने का दावा किया। किसान आंदोलन में शामिल होने आई बंगाल की युवती से टीकरी बॉर्डर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
फाइल फोटो
बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना ताकि किसी और के साथ ऐसा न हो
युवती के पिता के अनुसार बेटी से कई बार उनकी फोन पर बात होती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी दबाव में बात कर रही है। क्योंकि अनिल व अनूप उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। जब 29 अप्रैल को वह यहां आए तो बेटी ने अस्पताल में बताया कि अनिल व अनूप ने उसके साथ गलत किया है। उसने आखिरी बार यह भी कहा कि बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना, जिससे किसी और के साथ ऐसा न हो।
युवती के पिता के अनुसार बेटी से कई बार उनकी फोन पर बात होती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी दबाव में बात कर रही है। क्योंकि अनिल व अनूप उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। जब 29 अप्रैल को वह यहां आए तो बेटी ने अस्पताल में बताया कि अनिल व अनूप ने उसके साथ गलत किया है। उसने आखिरी बार यह भी कहा कि बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना, जिससे किसी और के साथ ऐसा न हो।
फाइल फोटो
युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने केवल अनिल व अनूप के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने दो युवतियों समेत छह को आरोपी बना दिया। उन्होंने कहा कि कविता व योगिता ने उनकी कार्रवाई में काफी मदद की, लेकिन पुलिस ने उनको भी आरोपी बनाया है। इसलिए उन्होंने सोमवार को दोबारा से लिखित में बहादुरगढ़ पुलिस को अपने बयान दिए हैं कि वह केवल अनिल व अनूप के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
आपको बता दें कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। अब मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
दुष्कर्म और वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में युवती के पिता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी किसान सोशल आर्मी से जुड़े हैं। उनकी पहचान अनिल मलिक, अनूप सिंह, अंकुश सांगवान, जगदीश बराड़, कविता आर्य और योगिता सुहाग के रूप में हुई है। आरोपियों पर धारा 376, 354, 365 और 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।