फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident or Conspiracy Godhra: तथ्यों पर आधारित है 'एक्सीडेंट और कांस्पीरेसी गोधरा', हितू कनोडिया का खुलासा

Sat, 13 Jul 2024 10:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 13 Jul 2024 10:19 PM IST
सार

एम के शिवाक्ष द्वारा निर्देशित और बीजे पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के आसपास की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा' की रिलीज का इंतजार हर एक प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री से कर रहा है। यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के अभिनेता हितू कनोडिया ने एक इंटरव्यू में फिल्म गोधरा को लेकर कई बातों के ऊपर से पर्दा उठाया।

विज्ञापन
Accident or Conspiracy Godhra actor Actor Hitu Kanodia says this film is based on facts ranvir shorey
एक्सीडेंट और कांस्पीरेसी गोधरा - फोटो : इंस्टाग्राम@mkshivaaksh

27 फरवरी 2002 की रात गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन में लगी आग 22 साल बाद भी लोगों के जहन में नहीं बुझ पाई है। गोधरा कांड में करीब 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गुजरात में दंगे हुए। सालों बाद भी सवाल उठते हैं कि यह सिर्फ हादसा था या साजिश? इसी गोधरा कांड पर आधारित है निर्देशन एमके शिवाक्ष की फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा'। 
 
Accident or Conspiracy Godhra actor Actor Hitu Kanodia says this film is based on facts ranvir shorey
एक्सीडेंट और कांस्पीरेसी गोधरा - फोटो : इंस्टाग्राम@mkshivaaksh
फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' साल 2002 में साबरमती ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित फिल्म में रणवीर शौरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म में 22 साल पुरानी कहानी की परतें खुलती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसके बाद से फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ऐसा, जो दिल दहला दे। फिल्म में रणवीर शौरी वकील की भूमिका में नजर आएंगे। रिलीज से पहले फिल्म 'गोधरा' के अभेनाता हितू ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident or Conspiracy Godhra actor Actor Hitu Kanodia says this film is based on facts ranvir shorey
एक्सीडेंट और कांस्पीरेसी गोधरा - फोटो : इंस्टाग्राम@mkshivaaksh
फिल्म का निर्माण बीजे पुरोहित कर रहे हैं। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के आइकॉन स्टार हितू कनोडिया की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता हितू ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम किसी भी तरह से लोगों को उत्तेजित नहीं करना चाहते थे, हम बस पूरी घटना की सच्चाई जानना चाहते थे... यह एक तथ्य पर आधारित फिल्म है। हमें खुशी है कि हमने यह फिल्म बनाई।'' उन्होंने आगे कहा, "इस फिल्म को बनाने में हमें 22 साल लेट हो गया। इसे तब ही बनाया जाना चाहिए था... हम इस फिल्म में (घटनाओं के) बारे में पक्षपाती नहीं हैं, इसलिए इसका शीर्षक 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी' रखा।" 
 
विज्ञापन
Accident or Conspiracy Godhra actor Actor Hitu Kanodia says this film is based on facts ranvir shorey
एक्सीडेंट और कांस्पीरेसी गोधरा - फोटो : इंस्टाग्राम@mkshivaaksh
इस समारोह में शिवाक्ष के अलावा अभिनेता डेनिसा घुमरा, अक्षिता नामदेव और राजेंद्र तिवारी भी मौजूद थे। इस दौरान नामदेव ने कहा, ''फिल्म का इरादा तथ्यों को सीधे सामने लाना था।'' उन्होंने आगे कहा, "हम उन लोगों से मिले जिन्होंने घटना और उसके बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। हमें कहानी वैसी ही लानी थी जैसी वह थी।" दर्द, पीड़ा और बलिदान की कहानी पर आधारित "एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा" 19 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें रणवीर शौरी और मनोज जोशी ने अहम भूमिका निभाई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed