साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘आज’ में कराटे प्रशिक्षक की एक छोटी सी भूमिका में नजर आए अभिनेता अक्षय कुमार का बतौर हीरो साल 1991 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘सौगंध’ के बाद से अब तक फिल्म निर्माताओं के बीच क्रेज बना हुआ है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलें न चलें, फिल्म निर्माता फिल्मों के अन्य अधिकारों से अपने पैसे वसूल ही लेते हैं। और, यही वजह है कि इस साल फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के सुपरफ्लॉप होने के बावजूद उनकी पांच और फिल्में रिलीज की कतार में हैं। अक्षय की एक साल में छह या उससे ज्यादा फिल्मे रिलीज होने का ये आठवां मौका बनेगा।
Akshay Kumar: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के 350 करोड़ पानी में, इन पांच फिल्मों में अब हजार करोड़ और दांव पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खिलाड़ी’ सीरीज की पहली ही फिल्म के 1992 में हिट होने के बाद इसके अगले साल अक्षय कुमार की छह फिल्में सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थीं। उसके अगले साल यानी साल 1994 में तो अक्षय ने एक तरह का रिकॉर्ड ही बना दिया, जब उनकी 11 फिल्में 12 महीनों के भीतर रिलीज हो गईं। उसके बाद उनकी एक साल में छह या उससे अधिक फिल्में साल 1997, 2004, 2005, 2006 और साल 2022 में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद से वह बॉक्स ऑफिस पर आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में कतार से दे चुके हैं, लेकिन निर्माताओं के बीच उनका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा।
इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़े बजट की फिल्म रही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का हाल पहले दिन से बेहाल रहा है। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को हिट की कतार में लगने के लिए कम से कम 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी चाहिए थी, लेकिन इतनी रकम ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में आने के बाद भी नहीं जुटा सकी है। और, साल की इतनी खराब शुरुआत के बाद अक्षय की इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित पांच और फिल्मों का भविष्य भी अधर में दिखाई दे रहा है।
अक्षय कुमार की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है, ‘सरफिरा’। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज के लिए प्रस्तावित है। तमिल फिल्म ‘सूराराई पोट्रू’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक के तौर पर बनी इस फिल्म का निर्देशक मूल फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगारा ने ही किया है। तमिल फिल्म ‘इरुदि सुत्रु’ (हिंदी में ‘साला खड़ूस’) से चर्चा में आईं सुधा की ये फिल्म अरसे से रिलीज की कतार में है। फिल्म का काम साल भर पहले ही पूरा हो चुका है और माना जा रहा था कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इसकी रिलीज के लिए अच्छा मौहाल बना पाएगी।
फिल्म ‘सरफिरा’ के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ 6 सितंबर को रिलीज होना प्रस्तावित है। ‘हैपी भाग जाएगी’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस फिल्म में अक्षय कुमार की हीरोइन तापसी पन्नू है जिनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस दोनों के अलावा फिल्म ‘खेल खेल में’ वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘हीरामंडी’ से कैमरे के सामने वापसी कर रहे फरदीन खान को लेकर ‘खेल खेल में’ के निर्माताओं ने दो दिन पहले अपनी ये फिल्म सुर्खियों में लाने की कोशिश भी की।