फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan: सिनेमाघरों के 'मैदान' में उतरने के लिए अजय देवगन ने शुरू की उलटी गिनती, साझा किया फिल्म से नया वीडियो

Sun, 31 Mar 2024 02:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 31 Mar 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn shares Maidan film new video countdown begins before release will hit after 11 days on eid 10 april
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन अपनी अगली फिल्म 'मैदान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो सबसे बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा में से एक है। फिल्म की रिलीज में 11 दिन बाकी रह गए हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने अपनी भूमिका की एक झलक पेश करते हुए एक नया वीडियो साझा किया। वे सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया और प्रशंसक इस पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया।

Ajay Devgn shares Maidan film new video countdown begins before release will hit after 11 days on eid 10 april
मैदान - फोटो : instagram

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह खिलाड़ियों से बात करते नजर आ रहे हैं। वे उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। भीड़ से भरा मैदान भी नजर आ रहा है। वीडियो में अजय देवगन कहते हैं कि सोच एक, समझ एक, दिल एक, दिमाग एक, इसलिए आज मैदान में उतरना 11, लेकिन दिखना सिर्फ एक।
Adil-Rakhi: आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर लगाया पैसे चुराने का आरोप, पूर्व पत्नी को कहा- धोखेबाज और ढोंगी

Ajay Devgn shares Maidan film new video countdown begins before release will hit after 11 days on eid 10 april
मैदान - फोटो : instagram

वीडियो के साथ 11 दिन का काउंटडाउन भी था। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'मैदान में उतरेंगे ग्यारह सिर्फ सिर्फ ग्यारह दिनों में। फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी देखें। मैदान के लिए 11दिन। इस ईद, 10 अप्रैल 2024 को IMAX में भी रिलीज किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट पर आई नई जानकारी, दिल राजू के गोलमोल जवाब से दर्शक हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn shares Maidan film new video countdown begins before release will hit after 11 days on eid 10 april
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

विज्ञापन
Ajay Devgn shares Maidan film new video countdown begins before release will hit after 11 days on eid 10 april
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित 'मैदान' 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगी।
Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed