फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adil-Rakhi: आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर लगाया पैसे चुराने का आरोप, पूर्व पत्नी को कहा- धोखेबाज और ढोंगी

Sun, 31 Mar 2024 01:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 31 Mar 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
adil khan durrani accused ex wife Rakhi Sawant stealing money called cheater imposter after marrying somi khan
आदिल और राखी - फोटो : social media

राखी सावंत और उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के बीच कानूनी जंग जारी है। इस बीच अब आदिल ने राखी पर नया आरोप लगाया है। हाल ही में एक साक्षात्कार में राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने उन पर नए आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लोगों से पैसे चुराने में शामिल रही हैं। उन्होंने राखी को धोखेबाज और ढोंगी करार दिया। उन्होंने कहा कि राखी अपने खिलाफ दायर कई कानूनी मामलों के कारण परेशान हैं। आदिल ने राखी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए।

adil khan durrani accused ex wife Rakhi Sawant stealing money called cheater imposter after marrying somi khan
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में आदिल खान ने 'बिग बॉस 12' फेम सोमी खान से शादी की, जिसके बाद से राखी और उनके बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आदिल ने हाल ही में इस बारे में बात की कि कैसे राखी उनकी शादी की खबरों को अपना नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि राखी सावंत को लोगों के पैसे चुराने या लोगों को धोखा देने की आदत है। वे इस बात को पचा नहीं पा रही हैं कि मैं जीवन में आगे बढ़ गया हूं और एक खुशहाल जीवन जी रहा हूं।
Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट पर आई नई जानकारी, दिल राजू के गोलमोल जवाब से दर्शक हैरान

adil khan durrani accused ex wife Rakhi Sawant stealing money called cheater imposter after marrying somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल ने आगे आरोप लगाए कि राखी एक धोखेबाज और ढोंगी हैं। वे जानबूझकर खबरों में बने रहने के लिए ये सब बेबुनियाद और बेकार बातें कर रही हैं। दरअसल, उसने यहां जितने भी अपराध किए हैं, उसकी वजह से उसे सभी मामलों में जमानत भी नहीं मिल रही है। मुझे लगता है कि वह अभी अपने दिमाग से बाहर है और बहुत निराश हो गई है।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
adil khan durrani accused ex wife Rakhi Sawant stealing money called cheater imposter after marrying somi khan
आदिल खान-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल और राखी के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राखी के हालिया दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदिल ने कहा कि सबूत के तौर पर पेश किए गए स्क्रीनशॉट और संदेश पुराने हैं, जो लगभग एक साल या उससे अधिक पुराने हैं। उन्होंने राखी की धार्मिक पहचान के बारे में की गई टिप्पणियों के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच अपनी पहचान में उतार-चढ़ाव का जिक्र किया।
Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

विज्ञापन
adil khan durrani accused ex wife Rakhi Sawant stealing money called cheater imposter after marrying somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने पहले दावा किया था कि आदिल उनके पास वापस आने की कोशिश कर रहे थे, जबकि उनकी सोमी से शादी हो चुकी थी। अब इस  पर आदिल ने जवाब देते हुए कहा कि राखी सावंत के पास और कोई काम नहीं है।वे मुझ पर आरोप लगाती रहती हैं। वे हमेशा से ऐसा करती आई हैं। मुझे उनके पास वापस जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपनी पत्नी के साथ बहुत खुश हूं और मुझे उसके पास वापस जाने के लिए किसी को फोन करने की जरूरत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed