फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: लाडली बेटी राहा संग क्वॉलिटी टाइम बिताते दिखे रणबीर, आलिया भट्ट ने तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार

Mon, 17 Jun 2024 10:19 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 17 Jun 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt shares photo of Ranbir Kapoor and Raha from Italy wrote no caption needed post went viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे अपनी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी सब के बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी राहा और पति रणबीर कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। आइए जानते हैं तस्वीर को साझा करते हुए क्या कुछ लिखा है--

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Alia Bhatt shares photo of Ranbir Kapoor and Raha from Italy wrote no caption needed post went viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सी तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में आलिया के पति रणबीर कपूर और बेटी राहा नजर आ रहे हैं। ये दोनों इटली की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
Alia Bhatt shares photo of Ranbir Kapoor and Raha from Italy wrote no caption needed post went viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट ने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'इस तस्वीर को कोई कैप्शन की जरुरत नहीं है'। सोशल मीडिया पर आलिया की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स आलिया की तस्वीर पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह आज के दिन की सबसे प्यारी तस्वीर है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt shares photo of Ranbir Kapoor and Raha from Italy wrote no caption needed post went viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं, लेकिन वे काम के बीच से समय निकाल कर अपनी बेटी के साथ समय बिताती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी से जुड़ी अपडेट को अपने फैंस के संग साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Alia Bhatt shares photo of Ranbir Kapoor and Raha from Italy wrote no caption needed post went viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अभिनेत्री फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फिल्म के पोस्टर को साझा किया है। आलिया की यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed