कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए जून का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।
OTT This Week: क्राइम-थ्रिलर से भरपूर होगा ओटीटी पर यह हफ्ता, जीतू भैया से लेकर अनिल कपूर तक का होगा धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस ऑफ द ड्रैगन
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' टार्गेरियन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिंहासन के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं। ये घटनाएं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से 200 साल पहले होती हैं। इस सीरीज में मैट स्मिथ, एम्मा डी'आर्सी, ईव बेस्ट और ओलिविया कुक मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2' का पहला एपिसोड 17 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुका है।
कोटा फैक्ट्री 3
'कोटा फैक्ट्री' की कहानी 16 साल के वैभव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो JEE क्रैक करके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश पाने के लिए कोटा आता है। शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। तिलोत्तमा शोम नए सीजन के लिए कलाकारों में शामिल हो गई हैं। 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
अरनमनई 4
'अरनमनई 4' एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद छिपे हुए सच की खोज करने का फैसला करता है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश, राजेंद्रन और सिंगमपुली प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
बैड कॉप
'बैड कॉप' एक क्रूर पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शक्तिशाली खलनायक काजबे को पकड़ने की कोशिश करता है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।