फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Release Date: 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन का भी नया पोस्टर जारी

Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Jun 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 Release Date out allu arjun rashmika mandanna film to hit on theaters on 6th december 2024 new poster
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाने की खबर सामने आई दी। फिल्म पहले इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से फैंस को फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार दर्शकों के इंतजार पर विराम लगाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने 'पुष्पा 2' की नई रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। अब यह फिल्म इस साल के अंत में बड़े पर्दे रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Pushpa 2 Release Date out allu arjun rashmika mandanna film to hit on theaters on 6th december 2024 new poster
'पुष्पा 2' पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

आज सोमवार शाम को अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'पुष्पा 2: द रूल' का नया पोस्टर साझा किया। इसमें वे पुष्पा राज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट और उसके ऊपर ब्राउन शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने सिर पर मैचिंग बंदना बांधा हुआ है। उन्होंने अपने हाथ में तलवार पकड़ी हुई है, जो उनके कंधे पर धमकाने वाली मुद्रा में है। अल्लू ने कैमरे की तरफ देखा और उनके चेहरे पर जानलेवा भाव थे।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

Pushpa 2 Release Date out allu arjun rashmika mandanna film to hit on theaters on 6th december 2024 new poster
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तस्वीर साझा करते हुए अल्लू अर्जुन ने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी खुलासा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल 6 दिसंबर, 2024 से सिनेमाघरों में।' यानी कि अब साफ है कि 'पुष्पा 2: द रूल' 6 दिसंबर, 2024 को दुनियाभरों के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अपडेट को फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा किया गया। कैप्शन में लिखा गया, 'हम आपको सर्वश्रेष्ठ देने का इरादा रखते हैं। बड़े पर्दे पर यादगार अनुभव के लिए इंतजार बढ़ता है। 'पुष्पा 2 द रूल' 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी। उनका शासन अभूतपूर्व होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Release Date out allu arjun rashmika mandanna film to hit on theaters on 6th december 2024 new poster
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माताओं ने यह भी लिखा, 'पुष्पा 2: द रूल सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। पुष्पा: द राइज की अपार सफलता के बाद, उत्कृष्टता प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। हम फिल्म को पूरा करने और इसे समय पर रिलीज करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, शेष शूटिंग और उसके बाद के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के कारण हम 15 अगस्त, 2024 को फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। यह निर्णय फिल्म, दर्शकों और सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है। हमारा लक्ष्य गुणवत्ता से समझौता किए बिना बड़े पर्दे पर एक यादगार अनुभव प्रदान करना है। सभी भाषाओं में हमारे टीजर और गानों को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है और हम एक ऐसी फिल्म देने का वादा करते हैं, जिसे आप वास्तव में पसंद करेंगे। हम दर्शकों और दुनिया भर के हमारे भागीदारों को उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। मीडिया और फिल्म उद्योग भी अविश्वसनीय रूप से सहायक रहे हैं।'

विज्ञापन
Pushpa 2 Release Date out allu arjun rashmika mandanna film to hit on theaters on 6th december 2024 new poster
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स

निर्माताओं ने आगे लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल अब 6 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी। हम आपको सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आप सिनेमाघरों में केवल सर्वश्रेष्ठ ही देखेंगे।' 'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed