फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection Day 7: 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'अमरन', सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

Wed, 06 Nov 2024 11:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 06 Nov 2024 11:36 PM IST
सार

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। वहीं, अब सातवें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की...

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection Day 7 Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy film total earning Occupancy
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित यह फिल्म कुछ ही दिनों में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। मंडे टेस्ट में फिल्म ने अच्छी कमाई की। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आज बुधवार की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की।

Amaran Box Office Collection Day 7 Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy film total earning Occupancy
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

फिल्म की पहले दिन की कमाई
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमरन 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था।

Amaran Box Office Collection Day 7 Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy film total earning Occupancy
अमरन - फोटो : यूट्यूब

वीकएंड पर बटोरे इतने करोड़ रुपये
वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaran Box Office Collection Day 7 Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy film total earning Occupancy
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

छठे दिन हुई इतनी कमाई
पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन गिरावट के साथ 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन 109.00 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Amaran Box Office Collection Day 7 Sivakarthikeyan Sai Pallavi Rajkumar Periasamy film total earning Occupancy
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम

100 करोड़ के क्लब में शामिल फिल्म
अब यह फिल्म हफ्ते भर में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed