फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में संस्कृत में सजेगी सुरों की महफिल, सोनू-शंकर का होगा परफॉर्मेंस!

Mon, 08 Jul 2024 10:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Jul 2024 10:07 AM IST
सार

हॉलीवुड पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में धमाकेदार परफॉर्म किया और वहां पर मौजूद हर एक का दिल जीत लिया। राधिका और अनंत के संगीत की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका-अनंत की शादी के दिन सजेगी सुरों की महफिल, वो भी लाइव।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Performance Sonu Nigam Shankar Mahadevan Shreya Ghoshal Hariharan
राधिका-अनंत अंबानी की शादी में सजेगी सुरों की महफिल - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में धमाकेदार परफॉर्म किया और वहां पर मौजूद हर एक का दिल जीत लिया। राधिका और अनंत के संगीत की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका-अनंत की शादी के दिन भारतीय गायकों द्वारा सजेगी सुरों की महफिल, वो भी लाइव। हिप-हॉप म्यूजिक के बाद अब संस्कृत भाषा में शादी के दिन गाए जाएंगे श्लोक और साथ ही भगवान की भक्ति के गीत भी गाए जाएंगे। 
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Performance Sonu Nigam Shankar Mahadevan Shreya Ghoshal Hariharan
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनके फंक्शन से जुड़ी हर एक जानकारी भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका-अनंत की शादी के दिन बॉलीवुड के कई मशहूर गायक अपनी मधुर आवाज से महफिल को सजाएंगे। इस सूची में सोनू निगम, हरिहरन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती और शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे। खास बात यह है कि यह सभी गायक उस दौरान लाइफ परफॉर्मेंस देंगे।
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Performance Sonu Nigam Shankar Mahadevan Shreya Ghoshal Hariharan
भारतीय गायक - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक, डबिंग कलाकार सोनू निगम की आवाज का जादू ऐसा है कि जो भी उनका गाना एक बार सुन ले, वह शख्स उनका प्रशंसक जरूर बन जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मिली जानकारी के अनुसार सोनू निगम राधिका-अनंत की शादी में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। इस दौरान सोनू निगम के अलावा हरिहरन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती और शंकर महादेवन भक्ति से डूबे गीत गाएंगे, जिसमें 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी...' ईश्वर भक्ति में सजा गीत सोनू निगम गाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Performance Sonu Nigam Shankar Mahadevan Shreya Ghoshal Hariharan
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईश्वर भक्ति से सजे इन गीतों के अलावा कई श्लोक हैं, जो संस्कृत में हैं, उन्हें सोनू निगम के अलावा हरिहरन, श्रेया घोषाल, कौशिकी चक्रवर्ती और शंकर महादेवन जैसे गीतकारों द्वारा गाया जाएगा। इन सभी गानों के कंपोजिंग का जिम्मा संगीत निर्देशक अजय-अतुल की जोड़ी पर है। 
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Performance Sonu Nigam Shankar Mahadevan Shreya Ghoshal Hariharan
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका की वेडिंग से पहले फंक्शन में ही अंबानी खानदान का जलवा देखने को मिला। संगीत सेरेमनी के वैन्यू से लेकर सजावट तक सब कुछ लग्जिरियस रहा। इस खास मौके पर सभी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। किसी ने असली सोने से जड़े कपड़े पहने, तो कोई हीरों के हार में नजर आया। अनंत और राधिका के सभी फंक्शन जबरदस्त रहें, जिनमें से संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अपने बेहतरीन गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान जस्टिन बीबर ने अपने कई हिट गानों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'बेबी', 'लव यॉरसेल्फ', 'सॉरी' और 'बेबी पीचेस' जैसे गानों पर परफॉर्म किया।
Ram Charan: राम चरण ने 'गेम चेंजर' के सेट से आखिरी दिन की तस्वीर की साझा, फैंस बोले- अब शुरू होगा असली गेम
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed