Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Atlee addressed the topic violence In Films likened himself to a journalist says Its like a doctors injection
{"_id":"65d9f54b37e0831af4048471","slug":"atlee-addressed-the-topic-violence-in-films-likened-himself-to-a-journalist-says-its-like-a-doctors-injection-2024-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atlee: निर्देशक के अलावा खुद को पत्रकार मानते हैं एटली, फिल्मों में हिंसा के दृश्य को बताया डॉक्टर का इंजेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atlee: निर्देशक के अलावा खुद को पत्रकार मानते हैं एटली, फिल्मों में हिंसा के दृश्य को बताया डॉक्टर का इंजेक्शन
एटली कुमार देश के सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हाल ही में, एटली ने फिल्मों में हिंसा के महिमामंडन पर प्रतिक्रिया दी है और इसे डॉक्टर का इंजेक्शन बताया है।
2 of 5
एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' और बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट रही हो, लेकिन दर्शकों की आलोचना से अछूती नहीं रही हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर निर्देशक की फिल्मों को हिंसा का महिमामंडन करने का टैग भी दे दिया गया है। अब हाल ही में, निर्देशक ने इस विषय पर खुलकर बात की है और अपनी तुलना एक पत्रकार से की है।
3 of 5
शाहरुख खान-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने कहा, 'एक समाचार चैनल हिंसक फुटेज क्यों दिखाता है? दुनिया को सच्चाई दिखाने के लिए न कि हिंसा के उद्देश्य से। उदाहरण के तौर पर जवान में हमने किसानों की आत्महत्या को स्क्रीन पर अच्छे से दिखाया है। हम भले ही पेपर में पास हो गए हों, लेकिन एक फिल्म निर्माता के तौर पर मैं एक मीडियाकर्मी भी हूं। मैं भी आपका ही एक हिस्सा हूं. मेरे पास एक आवाज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, ''जब मैं स्क्रीन पर एक किसान की आत्महत्या कैसे हो रही है तो यह आपके दिल में बैठ जाती है और यह कुछ बदलाव लाती है। मेरा मानना है कि फिल्मों में हिंसा दिखाना डॉक्टर के इंजेक्शन की तरह होती है, जो कभी-कभी फिल्मों के लिए सही साबित होती है।यह बेहतर इलाज के लिए है, आप सभी बीमारियों का इलाज गोलियों से नहीं कर सकते।''
विज्ञापन
5 of 5
एटली कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली ने बताया, ''मैं पीढ़ी को सिखाना चाहता हूं कि अगर कोई कुत्ते के साथ कुछ भी गलत करता है तो वह एक अच्छा इंसान नहीं है। दुर्भाग्य से, यह सब हिंसा के क्षेत्र में आता है, लेकिन यह 'कड़वा सच' है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।