सब्सक्राइब करें

राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने की ऐसी शुरुआत, सामने आई पहले दिन की कमाई, जानें हिट हुई या फ्लॉप?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:23 PM IST
सार

Baahubali: The Epic Box Office Collection: एसएस राजामौली अब एक नई ‘बाहुबली’ लेकर आए हैं ‘बाहुबली: द एपिक’। अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए कैसी रही शुरुआत?

विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1 SS Rajamouli Movie Collection Decent Numbers On Their First Day
बाहुबली: द एपिक - फोटो : अमर उजाला

‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की रिलीज के लगभग आठ साल बाद एसएस राजामौली एक बार फिर एक नई ‘बाहुबली’ लेकर आए हैं। इस बार एसएस राजामौली ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ का मिश्रित वर्जन ‘बाहुबली: द एपिक’ लेकर आए है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए पहले दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?

Trending Videos
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1 SS Rajamouli Movie Collection Decent Numbers On Their First Day
'बाहुबली द एपिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati

पहले दिन की कमाई
पिछली दोनों बाहुबली फिल्मों को मिलाकर बनी ‘बाहुबली: द एपिक’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने अपने पहले दिन 6.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये अच्छा तो नहीं, लेकिन बहुत बुरा प्रदर्शन भी नहीं कहा जाएगा। क्योंकि यह फिल्म दो फिल्मों का मिश्रण है। इस कमाई को देखकर यह पता चलता है कि बाहुबली फ्रेंचाइजी का क्रेज अभी भी लोगों में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1 SS Rajamouli Movie Collection Decent Numbers On Their First Day
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : सोशल मीडिया

कास्ट में नहीं है कोई बदलाव
‘बाहुबली: द एपिक’ का निर्देशन एसएस राजामौली ने ही किया है। वहीं फिल्म की कास्ट में भी कोई बदलाव नहीं है। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के नाम शामिल हैं। फिल्म को लेकर घोषणा के बाद से ही काफी बज बना हुआ था। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों और वीकेंड पर फिल्म किस तरह का प्रदर्शन करती है।

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1 SS Rajamouli Movie Collection Decent Numbers On Their First Day
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स

साथ में नहीं रिलीज हुई कोई बड़ी फिल्म
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ‘बाहुबली: द एपिक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। क्योंकि फिल्म के सामने कोई और बड़ी फिल्म नहीं है। इस शुक्रवार की अगर बाकी रिलीज की बात करें तो लिस्ट में कोई चर्चित फिल्म नहीं है। आज रिलीज हुई बाकी फिल्मों में ‘द ताज स्टोरी’, ‘मास जतारा’, ‘एक कुड़ी’ और ‘सिंगल सलमा’ शामिल हैं। ऐसे में ‘बाहुबली: द एपिक’ को इसका फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1 SS Rajamouli Movie Collection Decent Numbers On Their First Day
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब
2015 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
बाहुबली फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ के साथ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और रिलीज होते ही लोगों के दिमाग पर चढ़ गई थी। इसके लगभग दो साल बाद फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ आया था। इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इसके लगभग आठ साल बाद ‘बाहुबली: द एपिक’ रिलीज हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed