फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambani Family Tree: धीरूभाई से लेकर पृथ्वी तक, अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के बारे में यहां जानें

Thu, 11 Jul 2024 09:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 Jul 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
Before Anant Ambani Radhika merchant wedding know about ambani family tree read details inside
अंबानी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राधिका मर्चेंट के साथ वह 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इस शादी में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों के साथ अंबानी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। अगर आप भी अंबानी के परिवार के सदस्यों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं, तो हम आपके लिए उनके पूरे परिवार की जानकारी ले आए हैं।


Anant-Radhika Wedding: अनंत-मुकेश की शिव पूजा के दौरान अमित त्रिवेदी ने नमो-नमो पर दी प्रस्तुति, देखें वीडियो

Before Anant Ambani Radhika merchant wedding know about ambani family tree read details inside
धीरूभाई अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
धीरूभाई अंबानी

धीरजलाल हीरांचद अंबानी को धीरूभाई अंबानी के नाम से भी जाना जाता है। रिलायंस की नींव उन्होंने ही रखी थी। गुजरात में जन्म ने वाले धीरूभाई के पिता का नाम गोरधन अंबानी और मां का नाम जमुनाबेन हीराचंद अंबानी था। भले ही वह एक औसत छात्र थे, लेकिन उनमें नेतृत्व करने की गजब की क्षमता थी, जो उनमें किशोरावस्था से ही नजर आती थी। साल 1955 में उनका विवाह कोकिलाबेन से हुआ और वे दोनों मुकेश अंबानी , अनिल अंबानी , नीना अंबानी और दीप्ति अंबानी के माता-पिता बने।

Before Anant Ambani Radhika merchant wedding know about ambani family tree read details inside
नीना कोठारी - फोटो : एक्स
नीना कोठारी

नीना अंबानी धीरूभाई अंबानी की बड़ी बेटी हैं। उनकी शादी भद्रश्याम कोठारिया से हुई। उनके दो बच्चे नयनतारा और अर्जुन बी कोठारी हैं। नीना कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन भी हैं। उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। 22 फरवरी, 2015 को उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Anant Ambani Radhika merchant wedding know about ambani family tree read details inside
दीप्ति सलगांवकर - फोटो : एक्स
दीप्ति सलगांवकर

धीरूभाई अंबानी की दूसरी बेटी दीप्ति अंबानी की शादी दत्ताराज सलगांवकर से हुई। उनकी एक बेटी इशिका सलगांवकर (विवाहित) और एक बेटा विक्रम सलगांवकर है। उनके पति दत्ताराज सलगांवकर एक बिजनेसमैन हैं। वह वीएम सलगांवकर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं। यह कंपनी मुख्य रूप से लौह अयस्क, कोयला और पवन ऊर्जा का कारोबार करती है।

विज्ञापन
Before Anant Ambani Radhika merchant wedding know about ambani family tree read details inside
नीता और मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी

मुकेश अंबानी ने साल 1985 में स्टेफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई छोड़कर अपने पिता की मदद करने का फैसला किया था। इसके बाद वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने। उन्होंने नीता दलाल से शादी की है। उनके तीन बच्चे, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed