टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव ने अपने सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल की है। यह सीरियल फैंस के पसंदीदा शो में से एक बन गया है। विदिशा का किरदार फैंस को काफी पसंद आता है। अब हाल ही में, विदिशा के घर जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर हुआ है।
Vidisha Srivastava: भाभी जी घर पर हैं की 'गोरी मेम' हैं प्रेग्नेंट? विदिशा के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदिशा को आज भी लोग ‘भाभी जी घर पर हैं’ की गोरी मैम से ही जानते हैं। वह टीवी सीरियल में 'गोरी मेम' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई हैं। विदिशा श्रीवास्तव ने पुराना किरदार निभा रही नेहा पेंडसे की एग्जिट के बाद शो में एंट्री ली थी।खबरों के मुताबिक वह जून महीने में मां बनने वाली हैं। उनके पति सयाक पॉल का इंडस्ट्री से कोई खास लेना देना नहीं है।
Hansika Motwani: हंसिका की मां ने दामाद सोहेल से शादी में क्यों मांगे पांच लाख रुपये? वजह कर देगी हैरान
गौरतलब है कि विदिशा शादी के सात साल के बाद मां बनने जा रही हैं। यह उनके और उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी खुशी साबित हुई है। खबरों के मुताबिक विदिशा छह महीने प्रेग्नेंट हैं। यही नहीं, वह डिलीवरी के बाद करीब तीन महीने का मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। इसलिए ब्रेक पर जाने से पहले विदिशा कुछ एडवांस एपिसोड शूट करेंगी, जिससे दर्शकों को उनकी कमी का एहसास ना हो।
बता दें कि इससे पहले सौम्या टंडन ने चार महीने का मैटरनिटी ब्रेक लिया था। उस समय सौम्या 'अनीता भाभी' का किरदार निभाती थीं। सौम्या के अभिनय की भी फैंस खूब प्रशंसा करते थे। सौम्या के जाने के बाद फिर उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली। इसके बाद अब विदिशा इस रोल में नजर आ रही हैं। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं विदिशा भी ब्रेक लेकर शो को छोड़ तो नहीं देंगी।
Nupur Sanon: साउथ की इस फिल्म से नूपुर सैनन को सबसे ज्यादा उम्मीद, ‘पॉप कौन’ में सतीश कौशिक का साथ यादगार रहा
आपको बता दें कि अभिनेत्री विदिशा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। विदिशा ने यू तो बहुत काम किया है, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'कहत हनुमान जय श्री राम' में देवी पार्वती का किरदार निभाने के बाद मिली थी। विदिशा ने साल 2017 में आए सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें' से टीवी जगत में कदम रखा था।