फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: 'नाटू-नाटू' की शानदार जीत के बाद देश लौटे राम चरण, फैंस ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम

Fri, 17 Mar 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Mar 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan mobbed at Delhi airport as he returns after RRR song Naatu Naatu glorious win at Oscars 2023
राम चरण - फोटो : social media

इस वक्त पूरी दुनिया में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ अपना परचम लहरा रही है। हर तरफ केवल इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस गाने पर देश की जनता जोरों-शोरों से थिरक रही है। अब हाल ही में, देश का सम्मान बढ़ाकर फिल्म के अभिनेता रामचरण दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका बहुत ही खास अंदाज में वेलकम किया गया।

Ram Charan mobbed at Delhi airport as he returns after RRR song Naatu Naatu glorious win at Oscars 2023
राम चरण - फोटो : social media

12 मार्च का दिन हर देशवासी के लिए बहुत ही यादगार बन गया है क्योंकि इस दिन भारत ने दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में दो ऑस्कर जीता था। सबसे पहले तो गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने अवॉर्ड अपने नाम किया। उसके बाद ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू- नाटू’ ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया और दूसरा ऑस्कर अपने नाम किया।

Prabhas: प्रभास की तस्वीर देख चकराया लोगों का सिर, हुए बुरी तरह ट्रोल, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Ram Charan mobbed at Delhi airport as he returns after RRR song Naatu Naatu glorious win at Oscars 2023
राम चरण - फोटो : social media

अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर राम चरण की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता लॉस एंजिल्स से भारत वापस लौट आए हैं। फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया है। इस दौरान राम चरण ने मीडिया से भी बात की और कहा, मैं बहुत खुश हूं। हमारी इस खुशी का श्रेय एसएस राजमौली, एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को जाता है, उनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम आज यह दिन देख पाए हैं और ऑस्कर घर लेकर आ पाए हैं।
 

Sea of fans gather to welcome #RamCharan after he returns to India post #Oscars win. See pics#RRRhttps://t.co/NvweGhhtWb

— India Today Showbiz (@Showbiz_IT) March 17, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan mobbed at Delhi airport as he returns after RRR song Naatu Naatu glorious win at Oscars 2023
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण ने आगे कहा, ‘फिल्म ‘आरआरआर’ को देखने और ‘नाटू-नाटू’ को अपना प्यार देने के लिए मैं सभी फैंस का शुक्रगुजार हूं। अभिनेता के रूप में जब हम शूटिंग कर रहे थे, हमने कभी नहीं सोचा था कि इस गाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। आज, यह हमारी फिल्म नहीं है. यह हमारा गीत नहीं है। यह लोगों का गीत बन गया है। इसने हमें ऑस्कर के लिए एक नया रास्ता दिया है।’ 

#DinnerWithSRK : शाहरुख खान ने इस मामले में दी विराट कोहली-अक्षय कुमार को मात, ट्विटर पर छाए किंग खान

विज्ञापन
Ram Charan mobbed at Delhi airport as he returns after RRR song Naatu Naatu glorious win at Oscars 2023
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इससे पहले जूनियर एनटीआर 15 मार्च को अमेरिका से लौटे थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पर सैकड़ों फैंस ने उनका काफी उत्साह से स्वागत किया था। उनकी पत्नी, लक्ष्मी प्रणति उन्हें हवाई अड्डे पर लेने आई थीं। इस दौरान जूनियर एनटीआर ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि  ऑस्कर मिलना उनकी जिन्दगी का सबसे अच्छा समय था। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed