फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Actress: लाखों दिलों पर राज करती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, नहीं रखतीं यूपी और बिहार से ताल्लुक

Wed, 16 Oct 2024 09:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 16 Oct 2024 09:43 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Film Industry Actresses who are not belong from UP and Bihar Monalisa Kajal Raghwani shubhi sharma
यूपी-बिहार से नहीं इन भोजपुरी अभिनेत्रियों का नाता - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों गानों और उनके कलाकारों की पहुंच अब राष्ट्रीय स्तर तक हो गई है। यूट्यूब पर भोजपुरी के गाने ट्रेंड करते हैं और इन पर करोड़ों व्यूज आते हैं। एक समय था जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पहुंच केवल यूपी और बिहार तक ही थी, लेकिन अब  इसने बॉलीवुड तक अपने पैर पसार लिए हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग ने रवि किशन जैसे सुपरस्टार दिए हैं जो बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक काम कर चुके हैं। वहीं, ‘स्त्री 2’ में पवन सिंह के गाने ‘आई नई’ को काफी पसंद किया गया। हालांकि, इस फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ फिल्में और गाने ही नहीं दिए हैं, बल्कि ऐसी कई अभिनेत्रियां भी दी हैं, जो अपने शानदार काम के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो यूपी और बिहार से ताल्लुक नहीं रखतीं, लेकिन यूपी से लेकर बिहार तक और अन्य राज्यों में भी अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी अभिनेत्रियां हैं?


 
Bhojpuri Film Industry Actresses who are not belong from UP and Bihar Monalisa Kajal Raghwani shubhi sharma
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslimonalisa
मोनालिसा
भोजपुरी फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा भले ही यूपी और बिहार से ताल्लुक नहीं रखतीं, लेकिन उनकी अदाओं का जादू भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोलता है। अपनी अदाकारी और बोल्ड अंदाज के लिए मोनालिसा भोजपुरी फिल्म उद्योग में काफी मशहूर हैं। मोनालिसा का जन्म कोलकाता में हुआ और वह ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
Karwa Chauth 2024: इस साल पहला करवा चौथ मनाने के लिए उत्साहित हैं ये सितारे, चांद बनेगा अटूट प्यार का गवाह

 
Bhojpuri Film Industry Actresses who are not belong from UP and Bihar Monalisa Kajal Raghwani shubhi sharma
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम @kajalraghwani
काजल राघवानी
भोजपुरी फिल्मों का शायद ही कोई ऐसा प्रेमी हो जो काजल राघवानी को ना जानता हो। अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन साझा किया है। वह अपनी खूबसूरती, अदाकारी और बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। काजल राघवानी गुजराती हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से ही की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Film Industry Actresses who are not belong from UP and Bihar Monalisa Kajal Raghwani shubhi sharma
पाखी हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम @pakkhihegde
पाखी हेगड़े
एक समय था जब भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा दिया था। अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती के चलते पाखी ने लाखों प्रशंसक बनाए। उनका नाम दिनेश लाल यादव के साथ भी जोड़ा गया। उन्होंने कई फिल्में उनके साथ की। हालांकि, इस समय पाखी ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना रखी है। बता दें कि पाखी महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

 
विज्ञापन
Bhojpuri Film Industry Actresses who are not belong from UP and Bihar Monalisa Kajal Raghwani shubhi sharma
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranichatterjeeofficial
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। कई फिल्मों में तो रानी चटर्जी ने मुख्य भूमिका भी निभाई है और वह फिल्में सुपरहिट भी रहीं। रानी चटर्जी की परवरिश मुंबई में हुई है और उनका असली नाम सबीहा शेख है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed