फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद कृतिका मलिक की अक्ल आई ठिकाने! अरमान के साथ अपनी शादी को बताया गलती

Sat, 03 Aug 2024 05:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Aug 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 kritika malik calls her wedding with armaan malik mistake urge people not to marry twice payal
कृतिका मलिक, अरमान मलिक और पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9

'बिग बॉस ओटीटी 3' में यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का सफर फिनाले के दिन खत्म हो गया। कृतिका, अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो की टॉप पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं। बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने के बाद कृतिका ने अरमान मलिक के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। कृतिका अरमान की दूसरी पत्नी हैं जबकि पायल मलिक उनकी पहली पत्नी हैं। जब उन्होंने रियलिटी शो में हिस्सा लिया था, तब तीनों पर बहुविवाह का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था। अब कृतिका ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने अरमान के साथ अपनी शादी को गलती बताया और लोगों से दो विवाह न करने का आग्रह किया।

Bigg Boss OTT 3 kritika malik calls her wedding with armaan malik mistake urge people not to marry twice payal
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9

कृतिका मलिक ने बताया कि वे हमेशा से बहुविवाह का समर्थन न करने के अपने रुख पर कायम रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं बहुविवाह का समर्थन नहीं करती। हमने दो बार शादी करके गलती की है, इसलिए कृपया ऐसा न करें। किसी को भी दो बार शादी नहीं करनी चाहिए। हम बहुविवाह का समर्थन नहीं करते हैं।

Bigg Boss OTT 3 kritika malik calls her wedding with armaan malik mistake urge people not to marry twice payal
अरमान मलिक-कृतिका मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब कृतिका अरमान के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में थीं तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। हालांकि, जब कृतिका को पायल के अरमान से तलाक लेने के फैसले के बारे में बताया गया तो वे दुखी हो गईं। उन्होंने कहा, 'इससे मुझे दुख पहुंचा। मैं भावनात्मक रूप से टूट गई। मुझे चिंता थी कि बाहर सब ठीक है या नहीं। मैं इस वजह से टूट गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 kritika malik calls her wedding with armaan malik mistake urge people not to marry twice payal
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53

बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले में कई पूर्व प्रतियोगियों ने कृतिका मलिक को अयोग्य फाइनलिस्ट कहा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृतिका ने कहा कि अगर प्रतियोगियों को वह अयोग्य लगती हैं तो उन्हें रियलिटी शो में उन्हें नामांकित करने का अधिकार है। चूंकि उन्हें नामांकित नहीं किया गया था, इसलिए वे बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में पहुंच गईं।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 kritika malik calls her wedding with armaan malik mistake urge people not to marry twice payal
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9

फिनाले तक पहुंचने के बावजूद कृतिका रियलिटी शो नहीं जीत पाईं। वे 5वें स्थान पर रहीं, जबकि साई केतन राव तीसरे रनर-अप बने। इसके बाद रणवीर शौरी दूसरे रनर-अप और नैजी पहले रनर-अप रहे। आखिरकार अभिनेत्री सना मकबूल ने रियलिटी शो जीता। यह शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed