Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
bollywood actress asha sachdev celebrating her birthday today click here to know lesser known facts about her
{"_id":"66534659025ee0a19106b9cc","slug":"bollywood-actress-asha-sachdev-celebrating-her-birthday-today-click-here-to-know-lesser-known-facts-about-her-2024-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Sachdev: नफीसा सुल्तान कैसे बनीं बॉलीवुड की आशा सचदेव, फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' से हुईं मशहूर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asha Sachdev: नफीसा सुल्तान कैसे बनीं बॉलीवुड की आशा सचदेव, फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' से हुईं मशहूर
दिग्गज अदाकारा आशा सचदेव बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 70 की दशक की ये खूबसूरत आंखों वाली अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं।
2 of 5
आशा सचदेव
- फोटो : इंस्टग्राम
70 की दशक की खूबसूरत अभिनेत्री आशा सचदेव का असली नाम कम ही लोगों पता होगा। आशा सचदेव का जन्म मुंबई एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनका नाम नफीसा सुल्तान था। उनका नाम क्यों बदला इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है।
3 of 5
आशा सचदेव
- फोटो : इंस्टग्राम
दरअसल आशा सचदेव के पिता आशिक हुसैन वारसी राइटर थे और उनकी मां रजिया भी फिल्मों में काम करती थीं। बाद में दोनों का तलाक हो गया और आशा की मां ने आईपी सचदेव से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद ही नफीसा का नाम आशा रखा गया जो बाद में चलकर बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्री बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशा सचदेव
- फोटो : इंस्टग्राम
आशा सचदेव के बारे में एक और बात भी शायद कम ही लोगों को पता होगी। बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी की आशा सचदेव के सौतेले भाई हैं। आशा की मां से तलाक के बाद अरशद की मां से उन्होंने निकाह कर लिया था। इस तरह से आशा और अरसद सौतेले भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आशा सचदेव
- फोटो : इंस्टग्राम
आशा सचदेव भी अपनी मां की तरह एक्टिंग करना चाहती थीं और उन्होंने बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाना शुरू भी कर दिया था। बॉलीवुड के कई मशहूर निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन तभी उन दिनों आशा एक गलती कर बैठीं। साल 1972 में आशा ने छोटे बजट की बी-ग्रेड फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' में काम किया था। इस फिल्म से उन्हें काफी पहचान मिली, लेकिन इसके बाद उन्हें कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली। इस फिल्म के किरदार की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।