{"_id":"63a6b2ca42dfb6133d5b2110","slug":"bollywood-actresses-who-ditches-lehnga-and-wore-saree-in-wedding-from-alia-bhatt-to-dia-mirza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Wear Saree On Wedding Day: जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress Wear Saree On Wedding Day: जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन
Sun, 25 Dec 2022 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी साड़ी को शादी के जोड़े में शामिल कर रही हैं
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का सपना दुनिया की हर लड़की का होता है। अपनी शादी के दिन वह बेहद सुंदर लगने की कोशिश भी करती है और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शादी के लिए लड़कियां हजारों-लाखों का लहंगा खरीदती हैं और शादी के बाद वह लहंगा बेकार हो जाता है। वैसे भारतीय संस्कृति में साड़ी का अपना अलग ही महत्व है और शादी के लिए भारत में सदियों से साड़ी पहनने का चलन रहा है, लेकिन कुछ साल से लहंगे ने साड़ी की जगह ले ली। इस संस्कृति को तोड़ते हुए अब बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी साड़ी को शादी के जोड़े में शामिल कर रही हैं।
देवोलिना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख
- फोटो : social media
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी कर सभी को हैरान किया। खैर, कपल ने लो-प्रोफाइल रहते हुए कोर्ट मैरिज की, लेकिन उनकी शादी को लेकर अब तक बज बना हुआ है। देवोलिना ने अपनी शादी के जोडे़ के लिए किसी ब्राइडल लहंगे को नहीं चुना, बल्कि लाल रंग की साड़ी पहनी। इस साड़ी में देवोलिना बेहद हसीन लगीं। उन्होंने इसके साथ बेहद लाइट मेकअप किया था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ हाल ही में शादी की थी। दोनों ही शादी के जोड़ों में बेहद प्यारे लगे। आलिया ने शादी के लिए लहंगे की जगह सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई आयवरी और गोल्ड साड़ी पहनी थी, जो उन पर काफी फब रही थी। अब दोनों ही एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं और अपनी बेटी के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शादी के लिए साड़ी चुनी थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की और शादी के लिए साउथ इंडियन लुक अपनाया था। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर मौनी रॉय एकदम साउथ क्वीन लग रही थीं। साउथ इंडियन लुक की तरह ही मौनी ने टेम्पल ज्वेलरी के साथ बालों का स्टाइल भी किया था। आप भी ऐसे आइडिया अपनाकर अपनी शादी के लिए बेहतर लुक ट्राई कर सकती हैं।

दीया मिर्जा
- फोटो : social media
दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पिछले साल वैभव रेखी संग शादी की थी। शादी में उन्होंने सिल्क की साड़ी पहनी और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लगी थीं। साड़ी के साथ उन्होंने लाइटवेट जूलरी भी कैरी की थी। फैंस ने उनकी शादी के फोटोज खूब पसंद किए थे।