हिंदी सिनेमा लिए साल 2023 बहुत ही शानदार रहा है। कोरोना महामारी के बाद दर्शक थियेटर में लौट आए हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से साल की जबरदस्त शुरुआत हुई। इसके बाद 'जवान', 'गदर 2' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। शाहरुख खान की 'डंकी' अभी रिलीज होनी बाकी है। अगले साल की शुरुआत ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘फाइटर’ जैसी दो बिल्कुल अलग पसंद वाली फिल्मों से हो रही है। साल 2024 में सलमान खान और शाहरुख खान संभवत: परदे पर नहीं दिखेंगे, आमिर खान की जरूर एक फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने को तैयार हो रही है।
Welcome 2024: विजय, ऋतिक और पंकज पर टिका नए साल का पहला महीना, साल 2024 की ये हैं 10 मोस्ट अवेटेड फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी क्रिसमस
'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और साउथ के विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। कैटरीना कैफ के किरदार के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं जो इससे पहले ‘एक हसीना थी’, 'बदलापुर' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
मैं अटल हूं
बायोपिक के बाजीगर विनोद भानुशाली की अगली बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म का फर्स्ट लुक लोगों ने काफी पसंद किया है और इसकी पंच लाइन ‘सोने का जिगर, इरादे फौलादी’ भी लोग खूब दोहरा रहे हैं। विनोद की पिछली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बीतते साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म रही है। यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होगी।
इस साल 25 जनवरी को 'पठान' से तहलका मचाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अगले साल भी इसी तारीख को अपनी फिल्म 'फाइटर' रिलीज करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ इस फिल्म के निर्माताओं में भी शिल हैं। कहानी ये शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की है जो भारतीय वायु सेना में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वश
साउथ की फिल्मों के रीमेक के बाद अब अजय देवगन गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक कर रहे हैं। इस साइको थ्रिलर फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके घर एक अनजान शख्स मदद के लिए आता है, लेकिन धीरे धीरे उसे अहसास होता है कि उस शख्स ने उनकी बेटी को अपने वश मे कर लिया है। विकास बहल निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के बेटी के पिता की भूमिका निभाई है जबकि अभिनेता आर माधवन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी।