फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 Years of Raaz: बिपाशा की चीखें सुन कांप गए थे दर्शक, ये है बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म

Tue, 01 Feb 2022 11:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 11:20 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की हॉरर ड्रामा फिल्म राज को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की यह फिल्म पहले दर्शकों काफी पसंद भी आई थी।

विज्ञापन
20 Years of Raaz: The audience was stunned to hear Bipasha screams this is Bollywood scariest film
20 Years of Raaz - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की हॉरर ड्रामा फिल्म राज को रिलीज हुए दो दशक पूरे हो चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की यह फिल्म दर्शकों काफी पसंद भी आई थी। फिल्म में अभिनेत्री ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो भूत से अपने पति को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती हैं। फिल्म राज के 20 साल पूरे होने पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस मौके पर अपने दर्शकों को धन्यवाद भी दिया।

 

फिल्म में बिपाशा द्वारा निभाया गया संजना धनराज का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। साथ ही फिल्म में उनके साथ अभिनेता डीनो मोरिया ने उनके पति आदित्य धनराज की भूमिका निभाई थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए सभी का आभार जताया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन लिख कर सभी का आभार भी व्यक्त किया।

20 Years of Raaz: The audience was stunned to hear Bipasha screams this is Bollywood scariest film
20 Years of Raaz - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, राज इस फिल्म के लिए आभारी हूं और राज मेरी पहली कुछ फिल्मों में से एक है, जिसने मुझे लाखों लोगों के दिलों में सीधी जगह दिलाई। मुझे अपने दिलों में जगह देने के लिए धन्यवाद। फिल्म राज की पूरी कास्ट और क्रू को प्यार। इसके साथ ही उन्होंने #20इयर्सऑफराज भी पोस्ट किया।

20 Years of Raaz: The audience was stunned to hear Bipasha screams this is Bollywood scariest film
20 Years of Raaz - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फिल्म में बतौर हीरो नजर आए अभिनेता डीनो मोरिया ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 20 साल बिससससस, क्या जर्नी है। हमें बधाई। इसे शूट करने की यादें आज भी ताजा है। एक शानदार को- स्टार बनने के लिए धन्यवाद। इसके अलावा अभिनेता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस खास मौके पर सभी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
20 Years of Raaz: The audience was stunned to hear Bipasha screams this is Bollywood scariest film
20 Years of Raaz - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए डिनो ने कैप्शन में लिखा, #राज के 20 साल। मेरे लिए इसे संभव बनाने में शामिल सभी लोगों का मैं बहुत आभारी हूं। मुकेश जी, भट्ट साब, विक्रम और मेरी प्यारी को स्टार बिपाशा, मालिनी, आशुतोष राणा और कई लोग। 20 साल हो गए हैं। यह अभी भी एक शानदार फिल्म है, जिसे बहुत से लोग याद करते हैं।

विज्ञापन
20 Years of Raaz: The audience was stunned to hear Bipasha screams this is Bollywood scariest film
20 Years of Raaz - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे लिखा, आज तक फिल्म के गाने बजाए जा रहे हैं। धन्यवाद नदीम सर और श्रवण सर आपके जादू के लिए। फिल्म के रोमांच, डर, रोमांस के बारे में अभी भी बात की जाती है। हमने अच्छी, डरावनी फिल्मों के लिए एक प्रवृत्ति शुरू की। दर्शकों को हमें प्यार करने के लिए फिर से धन्यवाद।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed